होम / टेक / 2 लाख 88 हजार का है Apple का नया हेडसेट! CEO से जानें क्यों खरीदेगा आम आदमी

2 लाख 88 हजार का है Apple का नया हेडसेट! CEO से जानें क्यों खरीदेगा आम आदमी

इस हेडसेट की कीमत 2 लाख 88 हजार रूपए है, ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या औसत कंज्यूमर Apple हेडसेट को खरीद सकता है या नहीं?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में Apple ने अपना नया Vision Pro AR/VR हेडसेट लॉन्च करने की जानकारी दी है और यह हेडसेट अगले साल तक मरकत में उपलब्ध हो जाएगा. फिलहाल ये हेडसेट चर्चा का विषय बना हुआ है जिसके दो प्रमुख कारण हैं. इनमें से एक कारण इसके एडवांस फीचर्स हैं तो वहीं दूसरा कारण इस हेडसेट की कीमत है. 

Tim Cook ने क्या कहा?
Apple के इस लेटेस्ट हेडसेट की कीमत 2 लाख 88 हजार रुपए है. ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या एक औसत कंज्यूमर Apple के इस AR/VR हेडसेट को खरीद सकता है या नहीं? यही सवाल जब Apple के CEO Tim Cook से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि Vision Pro हेडसेट वह सब कुछ कर सकता है जो एक Macbook या फिर Iphone कर सकता है. अपनी मौजूदा वित्तीय हालत को ध्यान में रखकर लोगों द्वारा विभिन्न फैसले लिए जा सकते हैं.

क्यों खास है Vision Pro?
Apple द्वारा इस डिवाइस को एक स्टैंडअलोन डिवाइस के रूप में प्रसारित किया जा रहा है और इस डिवाइस के लिए विशेष तौर पर अलग प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर भी तैयार किए जा रहे हैं. Apple द्वारा Vision Pro की एडवांस्ड कंप्यूटिंग क्षमताओं के बारे में भी बढ़-चढ़कर बातें की जा रही हैं और यह भी कहा गया है कि इसे MacBook Air या फिर Iphone के स्थान पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. लेकिन इसकी कीमत को लेकर अभी भी लोगों के बीच में कन्फ्यूजन बना हुआ है. Tim Cook ने यह भी कहा है कि Vision Pro को बनाने में सालों की मेहनत लगी है और इसे डेवेलोप करते हुए कंपनी ने लगभग 5000 पेटेंट्स भी फाइल किए हैं.

Apple ने किया स्मार्ट तरीके से काम
Vision Pro के आधिकारिक लॉन्च से पहले बहुत सी रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि मौजूदा ग्लोबल इकॉनोमिक हालातों को देखते हुए Apple के बहुत से कर्मचारी इस प्रोडक्ट के लॉन्च की टाइमिंग को लेकर निराश थे. अन्य बड़ी टेक कंपनियों कि बजाय Apple ने अभी तक अपने कर्मचारियों की छंटनी नहीं की है लेकिन कंपनी द्वारा अपने खर्चों को सीमित करने के लिए चुनिंदा विभागों की हायरिंग रोकने जैसे बहुत ही परंपरागत तरीके अपनाए गए हैं.
 

यह भी पढ़ें: हाल ही में जारी हुए IPO को किया गया ‘Over Subscribe’, जानिये क्या करती है कंपनी?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

42 minutes ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

11 minutes ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

26 minutes ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

15 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

10 hours ago