होम / टेक / Sony के कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo का ये फोन, इस तारीख से शुरू होगी सेल

Sony के कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo का ये फोन, इस तारीख से शुरू होगी सेल

वीवो (Vivo) ने अपना नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है.  ये फोन आपको 50MP Sony कैमरा के साथ 10 हजार रुपये से भी कम कीमत पर मिलेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वीवो (Vivo) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया 5G स्मार्टफोन लेकर आई है. कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए Vivo T3 Lite 5G फोन को लॉन्च किया है, जिसमें सोनी (Sony) का कैमरा दिया गया है. 4 जुलाई से इस फोन की सेल शुरू होने जा रही है, ऐसे में आपको इस फोन को 10 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है. तो चलिए आपको इस फोन की कीमत और फीचर्स की जानकारी देते हैं. 

Vivo T3 Lite 5G की कीमत और डिस्काउंट
Vivo T3 Lite 5G फोन की पहली सेल 4 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. वीवो का यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. कंपनी ने इस फोन की कीमत 9,999 रुपये रखी है, जिसे सेल में आप और कम कीमत पर खरीद सकते हैं. इस फोन का 4GB+128GB वेरिएंट आप 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, 6GB+128GB वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं. दरअसल, कंपनी अपने इस नए फोन पर ग्राहकों को 500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. अगर आप इस फोन की खरीदारी HDFC Bank और ICICI Bank Card से करते हैं, तो आपको इंस्टेंट 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. 

फोन में मिलेंगे ये फीचर
1. वीवो को ये नया फोन को दो कलर ऑप्शन Vibrant Green और Majestic Black में लाया गया है. ये कलर आपको काफी क्लासी लगेंगे. 
2. इस फोन को  कंपनी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6nm प्रोसेस नोड के साथ लाई है. 
3. वीवो का नया फोन 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट के साथ लाया गया है. फोन LPDDR4X रैम और eMMC 5.1रोम टाइप के साथ आता है.
4. इस फोन में 6.56 इंच LCD, 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 nits पीक ब्राइटनेस शामिल है. 
5. Vivo T3 Lite 5G फोन में आपको सोनी का 50 MP + 2 MP रियर कैमरा मिलेगा. साथ ही 8 MP फ्रंट कैमरा आएगा. 
6. वीवो का यह फोन 5000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग पावर के साथ आता है.

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय राजधानी में 4 गुना बढ़ जाएगा पार्किंग चार्ज! MCD ने रखा ये प्रस्ताव
 
 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

3 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago