होम / टेक / SpaceX को भूल जाइए! अंतरिक्ष की सैर कराएगी ये भारतीय कंपनी, बस इतने पैसे इकट्ठा कर लीजिए

SpaceX को भूल जाइए! अंतरिक्ष की सैर कराएगी ये भारतीय कंपनी, बस इतने पैसे इकट्ठा कर लीजिए

कंपनी ने यहां एक विज्ञान प्रदर्शनी 'आकाश तत्व' में SKAP 1 नामक अंतरिक्ष कैप्सूल का एक प्रोटोटाइप पेश किया, जिसे वैज्ञानिकों और आम लोगों से काफी सराहना मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि घूमने के लिए अब स्पेस भी दूर नहीं है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो स्पेस जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एस्ट्रोनॉट बनने की जरूरत नहीं है, और न ही बोरियां भरकर पैसे खर्च करने की जरूरत है.

ये है देसी SpaceX, कराएगी स्पेस के दर्शन 
जिस तरह ईलॉन मस्क मंगल पर बस्तियां बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनकी कंपनी SpaceX इस दिशा में काम कर रही है, उसी तरह ईलॉन मस्क से प्रभावित होकर एक भारतीय कंपनी लोगों को स्पेस घुमाने का प्लान कर रही है. मुंबई स्थित एक कंपनी Space Aura Aerospace Technology Pvt Ltd ईलोन मस्क के SpaceX से बहुत ज्यादा प्रेरित है. कंपनी ने 10 फीट x 8 फीट के स्पेस कैप्सूल का निर्माण शुरू कर दिया है, जो एक बार में पायलट के अलावा छह पर्यटकों को अंतरिक्ष में ले जा सकता है. हालांकि, अंतरिक्ष कैप्सूल पृथ्वी के ऊपर 35 किमी के दायरे में रहेगा. 

प्रोटोटाइप पेश किया 
कंपनी ने यहां एक विज्ञान प्रदर्शनी 'आकाश तत्व' में SKAP 1 नामक अंतरिक्ष कैप्सूल का एक प्रोटोटाइप पेश किया, जिसे वैज्ञानिकों और आम लोगों से काफी सराहना मिली है. Space Aura के संस्थापक और CEO आकाश पोरवाल का कहना है कि कंपनी ने अंतरिक्ष में अपनी उड़ान शुरू करने के लिए 2025 का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश में दो जगहों की पहचान की गई है, जहां से अंतरिक्ष में उड़ान शुरू की जा सकती है और इस बारे में जल्द फैसला लिया जाएगा. पोरवाल ने कहा कि कंपनी ISRO और TIFR के वैज्ञानिकों की मदद से अपने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश में लगी है. 

गुब्बारे के जरिए अंतरिक्ष की सैर
उन्होंने बताया कि सभी आधुनिक सुविधाओं, लाइफ सेविंग और इंफॉर्मेशन सिस्टम से लैस, अंतरिक्ष कैप्सूल समुद्र तल से 30 से 35 किलोमीटर तक हीलियम या हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे से चलेगा. जहां अंतरिक्ष पर्यटक पृथ्वी की वक्रता और स्पेस के कालेपन को करीब 1 घंटे तक देख सकते हैं.
स्पेस बैलून से धीरे धीरे गैस को निकाला जाएगा और स्पेसशिप को नीचे लाने के लिए एक पैराशूट को खोल दिया जाएगा. एक तय बिंदु पर अंतरिक्ष के गुब्बारे को अंतरिक्ष कैप्सूल से अलग कर दिया जाएगा और पर्यटकों को सुरक्षित नीचे लाया जाएगा. 

पैसा कितना लगेगा?
पोरवाल ने कहा, "हमारा उद्देश्य अंतरिक्ष पर्यटकों को अंतरिक्ष पर्यटन और भारतीय संस्कृति का मिश्रण पेश करके भारत में आकर्षित करना है." पोरवाल ने कहा कि "Space X और Blue Origin की तुलना में, हमारी कंपनी अंतरिक्ष पर्यटकों को बहुत कम कीमत पर अंतरिक्ष में जाने में मदद करेगी." हालांकि अंतरिक्ष यान में एक उड़ान का किराया तय नहीं हुआ है, लेकिन यह लगभग 50 लाख रुपये तक हो सकता है. 

तो अगर आप भी अंतरिक्ष की सैर करने का मन बना रहे हैं तो पैसा जोड़ना शुरू कर दीजिए. 

VIDEO: अब से साधारण बसों में भी मिलेगी ट्रेन जैसी सुविधा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago