होम / टेक / इस युवक को गेम खेलने से मिली 10 लाख LPA वाली नौकरी!

इस युवक को गेम खेलने से मिली 10 लाख LPA वाली नौकरी!

गेमिंग के क्षेत्र में महारत हासिल कर इसे करियर के तौर पर चुनने वाले लोगों को ‘गेमर’ कहा जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान भारत में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी तेजी से विकास हुआ है. टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ऐसे बहुत से परिवर्तन हुए हैं जिनके बारे में अभी भी ज्यादातर लोगों को नहीं पता. ऐसा ही एक क्षेत्र है गेमिंग (Gaming), जो पहले सिर्फ मोबाइल फोन पर गेम खेलने की प्रक्रिया के रूप में इस्तेमाल किया जाता था लेकिन अब इस शब्द का इस्तेमाल करियर के तौर पर भी होने लगा है. 

सिर्फ मनोरंजन के लिए गेमिंग?
गेमिंग के क्षेत्र में महारत हासिल कर इसे करियर के तौर पर चुनने वाले लोगों को ‘गेमर’ कहा जाता है. ज्यादातर माता-पिता यही सोचते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई-लिखाई पर ही ध्यान दे और सिर्फ मनोरंजन के लिए ही गेमिंग इत्यादि करे. लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. ये कहानी कानपूर में रहने वाले श्वेतांक पांडेय की है. 

श्वेतांक की कहानी
कहानी ये है कि सभी माता-पिता की तरह श्वेतांक के माता-पिटा को भी यही लगता था कि गेमिंग करियर नहीं बन सकता. लेकिन श्वेतांक को अपने दोस्तों के माध्यम से एक कंपनी में नौकरी की खबर मिलती है. यह कॉन्ट्रैक्ट आधारित 6 महीने की एक जॉब थी. पद का नाम था, CGO यानी चीफ गेमिंग ऑफिसर. CGO बनने के लिए आपके पास कुछ चुनी हुई स्किल्स होनी चाहिए. इन स्किल्स में कम्युनिकेशन, गेमिंग की जानकारी और गेमप्ले से संबंधित जानकारी का होना जरूरी था. श्वेतांक के साथ-साथ देश भर के 60,000 गेमर्स ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. 

USIT से IQOO तक का सफर
लेकिन सभी को पीछे छोड़ते हुए श्वेतांक ने इस नौकरी को अपने नाम कर लिया और अब वह 10 लाख प्रतिवर्ष की आय पर फोन निर्माता कंपनी IQOO में CGO यानी चीफ गेमिंग ऑफिसर के पद पर काम करेंगे. श्वेतांक की उम्र अभी महज 23 वर्ष की है और इससे पहले वह USIT में काम करते थे. अपनी पिछली जॉब में श्वेतांक रात भर जागकर HR के तौर पर गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी नामी कंपनियों के लिए हायरिंग करते थे.
 

यह भी पढ़ें: BW MarketWorld: तकनीक के इस्तेमाल से कैसे बदल रही है मार्केटिंग?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

2 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

2 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

2 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

2 hours ago

TCS ने खेला AI पर बड़ा दांव, ABB से करोड़ों डॉलर की डील, शेयरों में आई जोरदार तेजी

इस समझौते के तहत TCS ABB के ग्लोबल नेटवर्क ऑपरेशंस को AI आधारित तकनीक से आधुनिक बनाएगी.

20 hours ago