होम / टेक / इन 9 देशों में भारत से काफी सस्ता मिलता है IPhone, जानिए किस देश में क्या है कीमत?

इन 9 देशों में भारत से काफी सस्ता मिलता है iPhone, जानिए किस देश में क्या है कीमत?

हम आपको बता दें कि पूरी दुनिया में 9 ऐसे देश हैं, जहां iPhone 14 की कीमत भारत से कम है. यानी इन देशों में आप iPhone सस्ते में खरीद सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: iPhone 14 लॉन्च होते ही पूरी दुनिया में धमाल मचा रहा है. भारत में भी 16 सितंबर, 2022 से इसकी बिक्री शुरू हुई है. यहां इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है. लॉन्चिंग के बाद अमेरिका में iPhone 14, iPhone 13 की कीमत में ही मिल रहा है, जबकि भारत के अलावा ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और ऑस्ट्रेलिया में इसकी कीमतें बढ़ाई गई हैं. भारी डिमांड को देखते हुए भारत में iPhone 13 के मुकाबले iPhone 14 की कीमत 10,000 रुपये ज्यादा है.

भारत में iPhone 14 सीरीज की कितनी कीमत
भारत में iPhone 14 सीरीज की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है. वहीं, iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है. iPhone 14 Pro की बात करें तो यह भारत में 1,29,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है, जबकि iPhone 14 Pro Max की शुरुआती कीमत भारत में 1,39,900 रुपये है.

कई लोगों के लिए यह बजट बहुत ज्यादा हो सकता है, लेकिन हम आपको बता दें कि पूरी दुनिया में 9 ऐसे देश हैं, जहां iPhone 14 की कीमत भारत से कम है. यानी इन देशों में आप iPhone सस्ते में खरीद सकते हैं.

अमेरिका
अमेरिका में iPhone 14 की शुरुआती कीमत 63,601 रुपये है, जबकि iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 71,561 रुपये है. वहीं, iPhone 14 Pro अमेरिका में सिर्फ 79,920 रुपये में मिल रहा है. iPhone 14 Pro Max की बात करें तो अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 87,491 रुपये है, यानी भारत के मुकाबले लगभग 52 हजार रुपये सस्ता. आपको बता दें कि इन कीमतों में स्टेट टैक्स नहीं जुड़ा है.

कनाडा
कनाडा में iPhone 14 की शुरुआती कीमत 67,068 रुपये है, जबकि iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 76,222 रुपये है. वहीं, iPhone 14 Pro कनाडा में सिर्फ 85,376 रुपये में मिल रहा है. iPhone 14 Pro Max की बात करें तो कनाडा में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 94,530 रुपये है, यानी भारत के मुकाबले लगभग 45 हजार रुपये सस्ता.

हांगकांग
हांगकांग में iPhone 14 की शुरुआती कीमत 71,414 रुपये है, जबकि iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 78,129 रुपये है. वहीं, iPhone 14 Pro हांगकांग में सिर्फ 78,129 रुपये में मिल रहा है. iPhone 14 Pro Max की बात करें तो हांगकांग में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 95,380 रुपये है, यानी भारत के मुकाबले लगभग 45 हजार रुपये सस्ता.

सिंगापुर
सिंगापुर में iPhone 14 की शुरुआती कीमत 73,893 रुपये है, जबकि iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 85,270 रुपये है. वहीं, iPhone 14 Pro सिंगापुर में सिर्फ 93,802 रुपये में मिल रहा है. iPhone 14 Pro Max की बात करें तो सिंगापुर में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 1,02,335 रुपये है, यानी भारत के मुकाबले लगभग 38 हजार रुपये सस्ता.

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में iPhone 14 की शुरुआती कीमत 76,312 रुपये है, जबकि iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 86,131 रुपये है. वहीं, iPhone 14 Pro ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 95,404 रुपये में मिल रहा है. iPhone 14 Pro Max की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 1,03,586 रुपये है, यानी भारत के मुकाबले लगभग 37 हजार रुपये सस्ता.

यूएई (UAE)
UAE में iPhone 14 की शुरुआती कीमत 73,711 रुपये है, जबकि iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 82,385 रुपये है. वहीं, iPhone 14 Pro UAE में सिर्फ 93,228 रुपये में मिल रहा है. iPhone 14 Pro Max की बात करें तो UAE में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 1,01,903 रुपये है, यानी भारत के मुकाबले लगभग 38 हजार रुपये सस्ता.

मलेशिया
मलेशिया में iPhone 14 की शुरुआती कीमत 73,922 रुपये है, जबकि iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 82,942 रुपये है. वहीं, iPhone 14 Pro मलेशिया में सिर्फ 93,532 रुपये में मिल रहा है. iPhone 14 Pro Max की बात करें तो मलेशिया में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 1,02,358 रुपये है, यानी भारत के मुकाबले लगभग 38 हजार रुपये सस्ता.

जापान
जापान में iPhone 14 की शुरुआती कीमत 67,000 रुपये है, जबकि iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये है. वहीं, iPhone 14 Pro जापान में सिर्फ 83,000 रुपये में मिल रहा है. iPhone 14 Pro Max की बात करें तो जापान में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 92,000 रुपये है, यानी भारत के मुकाबले लगभग 48 हजार रुपये सस्ता.

मेनलैंड
मेनलैंड में iPhone 14 की शुरुआती कीमत 69,000 रुपये है, जबकि iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 80,000 रुपये है. वहीं, iPhone 14 Pro मेनलैंड में सिर्फ 92,000 रुपये में मिल रहा है. iPhone 14 Pro Max की बात करें तो मेनलैंड में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 1,00,000 रुपये है, यानी भारत के मुकाबले लगभग 40 हजार रुपये सस्ता.

VIDEO : दुनियाभर में सस्ता लेकिन भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago