होम / टेक / इंतजार होने वाला है खत्म, जानिए कब लॉन्च हो रहा 200 MP कैमरे वाला Redmi का स्मार्टफोन

इंतजार होने वाला है खत्म, जानिए कब लॉन्च हो रहा 200 MP कैमरे वाला Redmi का स्मार्टफोन

कंपनी 27 अक्टूबर को इस सीरीज के तीन हैंडसेट Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi note 12 Pro+ को लॉन्च करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Redmi ने मोस्ट अवेटेड Note 12 सीरीज के लॉन्च करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. Redmi Note 12 सीरीज की लॉन्चिंग 27 अक्टूबर को होनी है. सबसे कमाल की बात यह है कि इसमें 200 MP का कैमरा होगा. इसके अलावा 210 वाट की सुपरफास्ट चार्जिंग होगी. कंपनी 27 अक्टूबर को इस सीरीज के तीन हैंडसेट Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi note 12 Pro+ को लॉन्च करेगी, जो पूरी तरह 5G सपोर्टेड होंगे.

किसी का भी मन मोह लेंगे ये स्मार्टफोन
लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है कि ये स्मार्टफोन पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे. इस सीरीज के स्मार्टफोन दिखने में भी काफी आकर्षक होंगे, क्योंकि इसके बैक पैनल में AG Fluorite ग्लास फिनिश दिया जाएगा. शुरुआती जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में पेश किया जाएगा. इस सीरीज के Pro मॉडल की बात करें तो इसमें प्राइमरी कैमरा 50 MP का होगा, जबकि Pro+ का कैमरा 200 MP का होगा.

210 वाट की सुपरफास्ट चार्जिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का मैक्रो कैमरा भी होगा. इसके अलावा चार्जिंग पावर भी मॉडल के अनुसार अलग-अलग होगी. Redmi Note 12 में 67 वाट की फास्ट चार्जिंग दी जाएगी, जबकि Redmi Note 12 Pro में 120 वाट की फास्ट चार्जिंग दी जाएगी. वहीं, Redmi note 12 Pro+ में 210 वाट की सुपरफास्ट चार्जिंग की फैसिलिटी दी जाएगी.

5000 mAh की बैटरी
इस फोन के कुछ और फीचर्स लीक हुए हैं. उनके अनुसार रेडमी के इस सीरीज में सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 5000mAh की बैटरी भी मिलेगी. वहीं, Pro मॉडल में मिलने वाला AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसका डिस्प्ले कर्व्ड हो सकता है.

लॉन्च हुआ रेडमी का गेमिंग टीवी
इसके अलावा आपको बता दें कि Redmi ने चीन में  XT Gaming TV लॉन्च कर दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इस सीरीज के 55 इंच के टीवी की कीमत 23,800 रुपये है, जबकि 65 इंच के टीवी की कीमत 31,700 रुपये और 75 इंच के टीवी की कीमत 56,700 रुपये है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

24-July-2026

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

23-July-2026

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

2 hours ago

BARC बोर्ड में श्रीनिवासन स्वामी की एंट्री, हंसा रिसर्च कनेक्शन पर फिर उठे सवाल

विज्ञापन एजेंसियों के संघ ने आरके स्वामी समूह के कार्यकारी समूह अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी को बीएआरसी बोर्ड के लिए चुना है. हालांकि 2020 के टीआरपी विवाद से जुड़े हंसा रिसर्च के साथ समूह के संबंधों को लेकर इस नियुक्ति ने बीएआरसी की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.

10 seconds ago

Bluehill.VC ने जुटाए 400 करोड़ रुपये, अब फ्रंटियर-टेक स्टार्टअप्स पर लगाएगा बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश और केरल सरकार समेत कई बड़े निवेशकों ने Bluehill.VC के पहले फंड में निवेश किया है.

1 hour ago

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

4 hours ago

तमिलनाडु में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, क्लीन एनर्जी और EV पर फोकस

हिंदुजा ग्रुप तमिलनाडु में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

4 hours ago