होम / टेक / नए सिम पर नहीं मिलेगी 24 घंटे SMS भेजने की सुविधा, टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने दिया आदेश

नए सिम पर नहीं मिलेगी 24 घंटे SMS भेजने की सुविधा, टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने दिया आदेश

अब से नई सिम या फिर किसी दूसरी कंपनी में नंबर पोर्ट कराने वाले ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर 24 घंटे के लिए मैसेज भेजने की सुविधा बंद रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः अब से नई सिम या फिर किसी दूसरी कंपनी में नंबर पोर्ट कराने वाले ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर 24 घंटे के लिए मैसेज भेजने की सुविधा बंद रहेगी. डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्यूनिकेशन ने इस बारे में कंपनियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. डिपार्टमेंट ने कहा है कि इससे नए सिम के जारी होने पर ग्राहकों के साथ फ्रॉड के चांस काफी कम हो जाएंगे. 

जारी किया है ये नियम

दूरसंचार विभाग ( डॉट) ने सोमवार को कहा कि सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (सिम) स्वैप या अपग्रेड का अनुरोध करने वाले नंबरों पर एसएमएस सुविधा (इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों) को नंबर सक्रिय होने के बाद नए सिम कार्ड पर 24 घंटे के लिए रोक दिया जाएगा. टेलीकॉम ऑपरेटरों के पास इस प्रक्रिया को लागू करने के लिए 15 दिन का समय है. जोड़ा गया उपाय सिम स्वैप धोखाधड़ी के जोखिम को कम करता है. 

बनाए हैं नए नियम

डीओटी ने पहले ही सिम अपग्रेड, रीइश्यू, स्वैप रिक्वेस्ट को हैंडल करते समय लागू किए जाने वाले विस्तृत उपायों की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें ग्राहक द्वारा अनुरोध किए जाने पर पुष्टि करने के कई सारे लेवल को शामिल किया गया है. 

नए सिम को लेने वाले कस्टमर की जांच की आवश्यकता

डीओटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत, एक बार जब कोई टेल्को किसी मौजूदा नंबर पर नए सिम के लिए अनुरोध प्राप्त करता है, तो उसे इस तरह के अनुरोध की प्राप्ति के बारे में मैसेज भेजने की आवश्यकता होती है. इसे वर्तमान सिम कार्ड पर ग्राहक को आईवीआरएस कॉल के माध्यम से नए सिम कार्ड की प्राप्ति की जांच करने, अनुरोध को प्रमाणित करने और नए सिम की प्राप्ति की भी जांच करने की आवश्यकता है.

सिम लेने के नियमों में भी किया बदलाव

  • सरकार ने सिम के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है. अब नए नियम के तहत 18 साल से कम उम्र के कस्टमर्स को कंपनी नया सिम नहीं बेच सकती है.
  • वहीं, 18 साल के ऊपर के उम्र के कस्टमर अपने नए सिम के लिए आधार या डिजीलॉकर में स्टोर्ड किसी भी डॉक्यूमेंट से खुद को वेरिफाई कर सकते हैं.
  • आपको बता दें कि DoT का यह कदम 15 सितंबर 2021 को कैबिनेट द्वारा अप्रूव्ड टेलीकॉम रिफॉर्म्स का हिस्सा है.
  • अब यूजर्स को नए मोबाइल कनेक्शन (New Mobile Connection) के लिए UIDAI की Aadhaar बेस्ड e-KYC सर्विस के माध्यम से सर्टिफिकेशन के लिए बस एक रुपये का भुगतान करना होगा.

इन यूजर्स को नहीं मिलेगी नई सिम

  • टेलीकॉम डिपार्टमेंट के नए नियमों के मुताबिक अब कंपनी 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को सिम कार्ड नहीं मिलता.
  • इसके अलावा अगर कोई शख्स मानसिक रूप से बीमार है तो ऐसे व्यक्ति को भी नया सिम कार्ड जारी नहीं किया जाएगा. 
  • अगर ऐसे शख्स नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया तो उस टेलीकॉम कंपनी को दोषी माना जाएगा, जिसने सिम बेचा है.

VIDEO: नए रूप में आएगी मारुति की ये कार, एवरेज सुन उड़ जाएंगे होश

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago