होम / टेक / Tech Mahindra अपनी इस कंपनी में बेचेगी पूरी हिस्‍सेदारी, रेवेन्‍यू पर नहीं पड़ेगा कोई असर 

Tech Mahindra अपनी इस कंपनी में बेचेगी पूरी हिस्‍सेदारी, रेवेन्‍यू पर नहीं पड़ेगा कोई असर 

Tech Mahindra ने साफ कर दिया है इस कंपनी में अपनी हिस्‍सेदारी बेचने के बाद उसके रेवेन्‍यू पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आईटी सेक्‍टर की बड़ी कंपनी Tech Mahindra  ने शुक्रवार को डायना कॉमर्स होल्डिंग बीवी में अपनी पूरी  हिस्‍सेदारी  बेचने की घोषणा की है. डायना कॉमर्स होल्डिंग टेक महिंद्रा की एक सब्सिडियरी कंपनी है. Tech Mahindra  ने साफ तौर पर कहा है कि इससे टोटल टर्नओवर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा डायना कॉमर्स का सालाना टर्न ओवर 5.1 मिलियन यूरो है जो कि Tech Mahindra  के टोटल रिवेन्यू के 1% से भी कम है टेक महिंद्रा इस कंपनी को बेच कर 6.6 मिलियन यूरो कमाने जा रहा है. ये सौदा अगले वर्ष जनवरी के पहले हफ्ते में पूरा होने की संभावना है इसे खरीदने वाली कंपनी है कोमविवा नीदरलैंड्स बीवी जो की पूरी तरह से कोमविवा टेक्नोलॉजी लिमिटेड की एक सब्सिडियरी कंपनी है.


हाल ही में LIC ने Tech Mahindra  में बढ़ाया है अपना शेयर
लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी LIC ने हाल ही में टेक महिंद्रा में अपनी शेयर होल्डिंग बढ़ाते हुए उसे 6.874% कर दिया है,  इससे पहले कंपनी की Tech Mahindra में हिस्सेदारी 4.863% की थी LIC ने पहले ही कहा था कि वह Tech Mahindra  में अपनी हिस्सेदारी 2.011% तक बढ़ाएगी


Tech Mahindra  के मुनाफे में दर्ज की गई थी कमी
आईटी सेक्‍टर की बड़ी एक्सपोर्टर कंपनी Tech Mahindra के वित्तीय वर्ष 2022 के सेकंड क्वार्टर जुलाई से सितंबर में अपने कुल मुनाफे में टैक्स अदा करने के बाद 1285.4 करोड रुपए कमाए थे जो कि पिछले साल से काफी कम रहा था. जबकि पिछली बार कंपनी ने 1338.7 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था जबकि इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13129.5 करोड रुपए दर्ज हुआ है जो कि पिछले साल से 20.6% ज्यादा है पिछले साल कंपनी ने इसी क्वार्टर में 10881.30 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. इसी प्रकार कंपनी ने कांस्टेंट करेंसी टर्म में अपने रेवेन्यू में 3.3% की बढ़ोतरी दर्ज की है जबकि उसका डॉलर रेवेन्यू 3% तक ज्यादा हुआ है. वहीं अगर बीएसई में कंपनी के शेयर की कीमत की बात की जाए तो उसमें .08% की गिरावट के साथ 1021.90 पर बंद हुआ है.


आखिर क्या करती है Tech Mahindra  लिमिटेड
Tech Mahindra  लिमिटेड आईटी एडवाइजर और सॉफ्टवेयर क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी है. कंपनी की मौजूदा समय में मार्केट वैल्यू ₹99570 है. कंपनी के शेयर की बात करें तो कंपनी के शेयर की कीमत ₹1021.90 है जबकि एनएससी बाजार में इसकी कीमत 1020.80 रुपये है. कंपनी की स्थापना 1986 में की गई थी कंपनी के द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार उसकी आखिरी आय 31591.6 करोड रुपए रही. जबकि कुल बिक्री 29225.4 करोड रुपए रही. कंपनी का शुद्ध लाभ 4534.5 करोड़ पर रहा टेक महिंद्रा ने चालू वर्ष में 1102.1 करोड रुपए का टैक्स भुगतान किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago