होम / टेक / Swiggy एजेंट ने 3 KM पैदल चलकर दिया ऑर्डर, जानते हैं कैसे बदली उसकी किस्‍मत 

Swiggy एजेंट ने 3 KM पैदल चलकर दिया ऑर्डर, जानते हैं कैसे बदली उसकी किस्‍मत 

स्विगी का ये डिलीवर बॉय पहले किसी कंपनी में इंजीनियर हुआ करता था लेकिन कोरोना महामारी के कारण उसकी नौकरी चली गई और वो बेरोजगार हो गया. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

सोशल मीडिया की ताकत के उदाहरण आए दिन हमारे सामने आते ही रहते हैं. कभी किसी का डांस हिट हो जाता है तो कभी कोई सिंगर बन जाता है. लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक स्विगी डिलीवरी बॉय 3 किलोमीटर पैदल चलकर एक ऑर्डर डिलीवर करता है उसके बाद डिलीवरी लेने वाले की मदद से आखिरकार वो एक बार फिर अपनी पुरानी नौकरी पाने में कामयाब हो जाता है. ये सब कैसे हुआ आपको विस्‍तार से बताते हैं. 

क्‍या है ये पूरा मामला 
इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत पिछले हफ्ते बेंगलुरु स्थित प्रियांशी चंदेल की एक लिंक्डइन पोस्ट के साथ शुरू हुई, जिन्होंने कहा कि उनका स्विगी ऑर्डर एक ऐसे व्यक्ति द्वारा डिलीवर किया गया था, जो अपने को बी.टेक स्नातक होने का दावा कर रहा था. साहिल सिंह नाम के स्विगी एजेंट ने प्रियांशी को बताया कि उसने निन्जाकार्ट और बायजू में काम किया था, लेकिन महामारी के दौरान उसकी नौकरी चली गई. सिंह ने कहा कि उन्होंने काम के लिए स्विगी का रुख किया क्योंकि उन्हें पैसों की जरूरत थी. इसके बावजूद, उसके पास किराए का भुगतान करने के लिए उतने पैसे नहीं थे और उसने एक सप्ताह से कुछ भी नहीं खाया था. 

क्‍या करना था ऑर्डर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिंह ने आगे दावा किया कि उन्हें प्रियांशी चंदेल की आइसक्रीम का ऑर्डर देने के लिए 3 किमी पैदल चलना पड़ा क्योंकि उनके पास अपनी युलु बाइक को रिचार्ज करने के लिए पैसे नहीं थे. उन्‍होंने उनसे कहा कि मैडम, मेरे पास ऑर्डर को डिलीवर करने के लिए कोई दूसरा साधन नहीं था, मैं आपके ऑर्डर को लेकर 3 किमी से आया. मेरे पास पैसा नहीं है और मेरी ये स्थिति मेरे फ्लैटमेट की वजह से हुई है, जिसने मेरे आखिरी पैसे ले लिए, और अब मैं -235 कर्ज में आ गया हूं. फिर उसने प्रिंयाशी चंदेल से नौकरी खोजने में मदद करने के लिए गुजारिश की. 30 वर्षीय स्विगी एजेंट ने कहा कि उसने इससे एक महीने पहले 25,000 रुपये कमाए थे, और नौकरी खोजने की जरूरत थी क्योंकि वह पैसे के लिए अपने माता-पिता पर निर्भर नहीं रह सकता था.


प्रियांशी की पोस्‍ट से हुआ कमाल
उनकी कहानी से प्रेरित होकर, प्रियांशी चंदेल ने एक लिंक्डइन पोस्ट साझा किया और सिंह के लिए एक उपयुक्त नौकरी खोजने में मदद करने के लिए अपने दोस्‍तों से मदद मांगी. मुझे यकीन नहीं है कि उनकी दलील बिल्कुल वास्तविक थी या नहीं, लेकिन कम से कम हम कोशिश तो कर ही सकते थे. पोस्ट के बाद सिंह की किस्मत और करियर की स्थिति बदल गई - चंदेल ने कुछ दिनों बाद एक अपडेट साझा किया जिसमें कहा गया कि उन्हें एक नई नौकरी मिल गई है. उसने अपनी नई भूमिका के बारे में विवरण साझा नहीं किया, लेकिन फिर भी उसकी पोस्ट सोशल मीडिया की ताकत के उदाहरण के रूप में वायरल हो गई.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

1 week ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

12 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

11 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

11 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

13 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

13 hours ago