होम / टेक / 1 Phone में 2 सिम चलाने वालों की खैर नहीं, होश उड़ा देगा TRAI का ये प्लान

1 Phone में 2 सिम चलाने वालों की खैर नहीं, होश उड़ा देगा TRAI का ये प्लान

अधिकांश लोगों के मोबाइल में दो सिम होते हैं फिर भले ही वो दोनों इस्तेमाल करें या न करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप भी एक मोबाइल में 2 सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो फिर आपके लिए बुरी खबर है. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ऐसा करने वालों से अतिरिक्त शुल्क वसूलने की तैयारी में है. यह शुल्क एकमुश्क या फिर सालाना आधार पर लिया जा सकता है. TRAI की ये व्यवस्था ऐसे यूजर्स के लिए होगी जिनके मोबाइल में दो सिम कार्ड हैं, लेकिन उनमें से एक का इस्तेमाल न के बराबर करते हैं. दरअसल, ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटर से मोबाइल फोन या लैंडलाइन के नंबर के लिए चार्ज लेने का प्लान बनाया है. ऐसे में मोबाइल ऑपरेटर इस शुल्क की वसूली यूजर्स से कर सकते हैं.

इसलिए पड़ी है ज़रूरत
ट्राई का कहना है कि मोबाइल नंबर एक सार्वजनिक संसाधन है, न की निजी. लिहाजा इनका इस्‍तेमाल भी सार्वजनिक हित को ध्‍यान में रखते हुए किया जाना चाहिए. देश मोबाइल नंबरों की काफी कमी है, इसके बावजूद लोग बिना ज़रूरत के एक मोबाइल में दो सिम रखते हैं. TRAI का मानना है कि अतिरिक्त शुल्क की व्यवस्था लागू होने से नंबरों की उपलब्धता बनी रहेगी. नियमों के अनुसार, अगर किसी सिम कार्ड को ज्यादा वक्त तक रिचार्ज नहीं कराया जाता, तो उसे ब्लैकलिस्ट करने का प्रावधान है. लेकिन, टेलीकॉम कंपनियां अपना यूजर बेस खोने के डर से ऐसा नहीं करतीं. इसी को ध्यान में रखते हुए ट्राई अब इनएक्टिव मोबाइल नंबर को ब्‍लैकलिस्‍ट न करने पर मोबाइल ऑपरेटर पर जुर्माना लगाने जा रहा है. जाहिर है इसका बोझ कंपनियां यूजर्स पर डालेंगी.

ये भी पढ़ें - Kuwait: जिस कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग क्या है उसका बिज़नेस, कौन है मालिक?

21.9 करोड़ नहीं हैं एक्टिव 
ट्राई के आंकड़े बताते हैं कि जारी किए गए कुल मोबाइल नंबरों में से करीब 21.9 करोड़ लंबे समय से एक्टिव नहीं हैं. यह आंकड़ा कुल मोबाइल नंबर का लगभग 19% है. आपको बता दें कि सरकार के पास मोबाइल नंबर स्पेसिंग का अधिकार है. सरकार द्वारा ही मोबाइल ऑपरेटर को मोबाइल नंबर सीरीज जारी की जाती है. ट्राई का कहना है कि मोबाइल नंबर सीमित मात्रा में मौजूद हैं, ऐसे में उसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाना बेहद ज़रूरी है. ऐसे कई देश हैं जहां मोबाइल नंबर के लिए टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स से शुल्क वसूलती हैं. इसमें UK, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, बेल्जियम, फिनलैंड, लिथुआनिया, ग्रीस, हांगकांग, बुल्गारिया, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, कुवैत, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और डेनमार्क आदि शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

4 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago