होम / टेक / 5G के आने से बढ़ सकता ये बड़ा खतरा, एक्सपर्ट्स ने अभी से ग्राहकों को चेताया

5G के आने से बढ़ सकता ये बड़ा खतरा, एक्सपर्ट्स ने अभी से ग्राहकों को चेताया

एक्सपर्ट्स ने 5जी सेवा के शुरू हो जाने के बाद कुछ बड़े खतरों से लोगों को अवगत कराया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश भर में आज से 5G सेवाओं की शुरुआत हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस में इसको शनिवार को लॉन्च किया है. हालांकि एक्सपर्ट्स ने सेवा के शुरू हो जाने के बाद सिम स्वैप के खतरों से लोगों को अवगत कराया है. 

ऐसे हो सकता है सिम फ्रॉड

एक्सपर्ट की माने तो ग्राहक जो फिलहाल 4G सिम को चला रहे हैं, उनको अपने सिमकार्ड को अपग्रेड करने की आवश्यकता होगी. इसके बाद ही वो अपने फोन में 5जी सेवाओं को शुरू कर सकेंगे. इसका फायदा हैक करने वाले लोग उठा सकते हैं. 

ऐसे हो सकता है सिम स्वैप फ्रॉड

सिम स्वैप धोखाधड़ी तब होती है जब जालसाज फर्जी कॉल, फिशिंग आदि के माध्यम से किसी ग्राहक के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं और उसी नंबर पर एक नए सिम कार्ड के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाता से संपर्क करने के लिए उसी का उपयोग करते हैं. 

बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

सिम कार्ड जारी होने के बाद, ग्राहक के पास पुराना सिम डीएक्टिवेट हो जाता है और नंबर पर सभी नए कम्युनिकेशन जालसाज को प्राप्त होने लगते हैं. यह स्कैमर को बैंकिंग वन-टाइम पासवर्ड (OTP) जैसी जानकारी तक पहुंचने की अनुमति देता है, जिससे वे पीड़ित के अकाउंट से आसानी से पैसे चुरा सकते हैं. यह चोरी हुए फोन के मामले में भी हो सकता है, या तब जब अनजान ग्राहक अज्ञात लिंक पर क्लिक करते हैं, जो धोखेबाज को सिम को रिमोटली डुप्लिकेट करने और ओटीपी तक पहुंच प्राप्त करने की अनुमति देता है.

सरकार कर रही है कंपनियों से संपर्क

इस संबंध में केन्द्र सरकार के टेलीकॉम विभाग (DoT) ने सिम अपग्रेडेशन को सुरक्षित बनाने के लिए एक योजना बनाने पर काम कर रही है. इसके लिए कंपनियों को जागरुकता अभियान चलाने के लिए भी कहा जा रहा है. लीगल एक्सपर्ट्स के अनुसार टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों की पर्सनल और फाइनेंशियल डिटेल्स को अन-वेरिफाइड सोर्स तक पहुंचने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान शुरु कर सकती हैं और उन्हें हर वो जानकारी उपलब्ध करा सकती हैं जो उन्हें SIM Swap Fraud स्कैम से बचा सकें.

कंपनियां भेज रही हैं ग्राहकों को मैसेज

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में भी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां समय-समय पर ग्राहकों को उनके मोबाइल और ईमेल्स आईडी पर SMS और ईमेल मैसेज भेज कर इस संबंध में अलर्ट करती रहती हैं. साथ ही उन्हें खुद को बचाने के लिए भी कुछ उपाय सुझाती हैं जिनकी सहायता से ग्राहक अपने-आप को सुरक्षित बना सकते हैं.

VIDEO: आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

3 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

3 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

13 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

3 hours ago