होम / टेक / Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च, 200 MP कैमरे के अलावा जानिए इसके अन्य फीचर्स और कीमत

Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च, 200 MP कैमरे के अलावा जानिए इसके अन्य फीचर्स और कीमत

Redmi Note 12 Pro की शुरुआती कीमत 19,300 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB का स्टोरेज होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बीजिंग: Xiaomi ने Redmi Note 12 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया. इस सीरीज का बेसब्री से कई दिनों से इंतजार किया जा रहा था. इस सीरीज के अंतर्गत Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ लॉन्च किया गया है. आइए, जानते हैं कि इस सीरीज के इन तीनों स्मार्टफोन्स में क्या हैं खुबियां और क्या हैं इनकी कीमत....

Redmi Note 12 की कीमत
Redmi Note 12 की शुरुआती कीमत CNY 1,199 (13,600 रुपये) है, जिसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज होगा. 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले Redmi Note 12 की कीमत CNY 1299 (14,600 रुपये) है, जबकि 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत CNY 1,499 (17,000 रुपये) है. 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले Redmi Note 12 मॉडल की कीमत CNY 1699 (19,300 रुपये) है.

Redmi Note 12 Pro की कीमत
Redmi Note 12 Pro की शुरुआती कीमत CNY 1699 (19,300 रुपये) है, जिसमें 6GB RAM और 128GB का स्टोरेज होगा. 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत CNY 1,799 (20,400 रुपये) है, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत CNY 1,999 (22,700 रुपये) है. Redmi Note 12 Pro के टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (24,900 रुपये) है, जिसमें 12GB RAM और 256GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा.

Redmi Note 12 Pro+ की कीमत
Redmi Note 12 Pro+ की शुरुआती कीमत CNY 2,099 (23,000 रुपये) है, जिसमें 8GB RAM और 256GB का स्टोरेज मिलेगा. वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत CNY 2,299 (26,000 रुपये) है.

Redmi Note 12 के फीचर्स
Redmi Note 12 एक 5G फोन है. इसमें 6.67 इंच का फुल HD डिस्प्ले है, जिसमें 1080x2400 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन है. यह स्मार्टफोन Android 12 बेस्ड है. इसके अलावा इसमें ड्यूल रियर कैमरा है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 MP का है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 2 MP का है. इसमें 8 MP का फ्रंट कैमरा है. इसके अलावा इसमें 33W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है.

Redmi Note 12 Pro के फीचर्स
Redmi Note 12 Pro 6.67 इंच के फुल HD+ OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें 1,080x2,400 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन है. यह स्मार्टफोन भी Android 12 बेस्ड है.  इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 MP, 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2 MP का मैक्रो सेंसर है. इस मॉडल में 16 MP का सेल्फी कैमरा है. इसके अलावा इसमें 67W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है.

Redmi Note 12 Pro+ के फीचर्स
Redmi Note 12 Pro+ 6.67 इंच फुल HD OLED display के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें 1080x2400 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन है. यह स्मार्टफोन भी Android 12 बेस्ड है. इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 200 MP का मेन OIS सेंसर है, जबकि 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2 MP का मैक्रो लेंस है. इस मॉडल में फ्रंट कैमरा 16 MP का है. इसके अलावा इसमें 120W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago