होम / टेक / AI की ताकत से लैस Quick Heal V26, साइबर फ्रॉड से करेगा सुरक्षा

AI की ताकत से लैस Quick Heal V26, साइबर फ्रॉड से करेगा सुरक्षा

V26 संस्करण सुरक्षा, गोपनीयता और डिजिटल फ्रॉड से बचाव का नया मानक स्थापित करता है, जो AI और प्राइवेसी तकनीक के संयोजन से हर डिजिटल खतरे को समय से पहले पहचान और रोक सकता है.

रितु राणा 10 months ago

डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बीच, क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Qick Heal) ने अपने नवीनतम और अत्याधुनिक सिक्योरिटी सूट क्विक हील टोटल सिक्योरिटी वर्जन 26 को पेश किया. कंपनी का कहना है कि यह नया संस्करण AI-आधारित प्राइवेसी प्रोटेक्शन और एंटी-फ्रॉड तकनीक के संयोजन के साथ उपयोगकर्ताओं को पहले से कहीं अधिक स्मार्ट और वास्तविक समय की सुरक्षा प्रदान करेगा.

डिजिटल फ्रॉड बढ़ा, सुरक्षा की जरूरत बढ़ी

पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल सेवाओं के उपयोग में तेजी आई है. महामारी के बाद फूड डिलीवरी, ई-कॉमर्स, सरकारी सेवाएं लगभग सभी अब ऑनलाइन हो गई हैं. इससे लाखों लोग अपनी संवेदनशील जानकारी साझा कर रहे हैं. साइबर अपराधी इस डेटा को डार्क वेब से खरीदकर कॉल, मैसेज, नकली जॉब या निवेश स्कैम, और डिजिटल गिरफ्तारी जैसी धोखाधड़ी कर रहे हैं. इसी चुनौती से निपटने के लिए, क्विक हील ने पहले ही एंटी-फ्रॉड सॉल्यूशन पेश किया था, जिसे अब नए V26 संस्करण में अपग्रेड किया गया है. क्विक हील टोटल सिक्योरिटी वर्जन 26 विंडोज 8, 10 और 11 प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. यह 32-बिट और 64-बिट दोनों सिस्टम्स को सपोर्ट करता है. क्विक हील टोटल सिक्योरिटी वर्जन 26 में शामिल क्रांतिकारी फीचर्स उद्योग के नए मानक स्थापित करते हैं और कंपनी की “एआई-पावर्ड, प्राइवेसी-फर्स्ट” सोच को आगे बढ़ाते हैं. उन्नत प्राइवेसी टूल्स और प्रिडिक्टिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संयोजन से एक ऐसा शक्तिशाली सुरक्षा ढाँचा तैयार किया गया है, जो खतरों को उनके असर डालने से पहले ही निष्क्रिय कर देता है, और उपयोगकर्ताओं को उन जोखिमों से भी सुरक्षा प्रदान करता है जिनसे वे अभी तक परिचित नहीं हुए हैं.

 

V26 में शामिल क्रांतिकारी फीचर्स

1. डार्क वेब मॉनिटरिंग 2.0 : नई तकनीक यह ट्रैक करती है कि आपका निजी डेटा जैसे आधार, पैन, पासपोर्ट, पासवर्ड कहीं डार्क वेब पर लीक तो नहीं हुआ.

2. SIA  AI आधारित सिक्योरिटी असिस्टेंट : SIA (Security Intelligent Assistant) रीयल-टाइम में सुरक्षा से जुड़े सवालों का जवाब देता है और यूजर को आसान मार्गदर्शन प्रदान करता है.

3. AntiFraud.AI : यह फीचर नकली ऐप्स, फिशिंग लिंक, बैंकिंग और यूपीआई फ्रॉड कॉल्स को तुरंत पहचानकर ब्लॉक करता है.

4. GoDeep.AI : AI और मशीन लर्निंग के जरिए यह संभावित खतरों की पहचान करता है और हमले होने से पहले उन्हें रोक देता है.

5. Meta Protect : एक यूनिफाइड डैशबोर्ड से सभी डिवाइस मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट की सुरक्षा पर निगरानी और नियंत्रण संभव बनाता है.

फिशिंग स्कैम पर रोक और उपयोगकर्ताओं को चेतावनी

क्विक हील के 9 करोड़ से अधिक यूजर्स से मिलने वाले डेटा के आधार पर सुरक्षा एल्गोरिद्म प्रशिक्षित किए जाते हैं. सिस्टम किसी हमले के शुरुआती चरण में ही खतरे का अनुमान लगा सकता है और तुरंत रोकथाम करता है. फिशिंग लिंक, नकली वेबसाइट और एप्लिकेशन जैसी गतिविधियों पर रीयल-टाइम अलर्ट भेजकर यूजर को सुरक्षित किया जाता है. फिशिंग स्कैम ऐसे धोखे हैं जिनमें लोग अपनी सालों की बचत गंवा देते हैं. क्विक हील का उद्देश्य है कि अगर किसी क्षेत्र में ऐसी गतिविधि देखी जाए, तो यूज़र्स को पहले ही चेतावनी मिल जाए. कंपनी के अनुसार, जैसे ही किसी साइबर क्राइम सेल या क्षेत्रीय एजेंसी से किसी नए खतरे की रिपोर्ट आती है, उसका विश्लेषण शुरू हो जाता है. कई बार ये खतरे स्थानीय स्तर पर होते हैं, जैसे किसी ज्वेलरी वेबसाइट के नाम पर फर्जी साइट बनाना. क्विक हील के एल्गोरिद्म ऐसे मामलों की तुलना करते हैं और यह पहचान लेते हैं कि कौन-सी साइट असली है और कौन-सी फर्जी. यूज़र को तुरंत अलर्ट भेजकर चेताया जाता है कि उस वेबसाइट पर कोई जानकारी न डालें.

नया परफॉर्मेंस बूस्टर

क्विक हील वर्जन 26 में नया परफॉर्मेंस बूस्टर शामिल है, जो सिस्टम की गति और दक्षता बढ़ाने में मदद करता है। इस फीचर के माध्यम से उपयोगकर्ता डिलीट की गई फाइलों को सेलेक्ट/डिसेलेक्ट विकल्पों के साथ आसानी से पुनर्स्थापित कर सकते हैं. उन्नत बैकअप एवं रिस्टोर फीचर पुराने बैकअप हटाकर डिस्क स्पेस खाली करने की सुविधा देता है, जिससे सिस्टम की कार्यक्षमता बेहतर बनी रहती है और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होता. 

गोपनीयता पर पूरी गारंटी

कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. संजय काटकर  ने कहा  “V26 केवल एंटीवायरस नहीं है. यह प्राइवेसी, AI-आधारित पूर्वानुमान और फ्रॉड रोकथाम को एक साथ जोड़कर संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है. हमारा लक्ष्य है, एक सुरक्षित डिजिटल भारत, जहां हर नागरिक आत्मविश्वास के साथ डिजिटल दुनिया का हिस्सा बन सके.”  उन्होंने बताया कि क्विक हील “प्राइवेसी-फर्स्ट” सिद्धांत पर काम करता है. किसी भी फाइल का विश्लेषण एन्क्रिप्टेड और मास्क्ड रूप में किया जाता है, जिससे यूजर की पहचान सुरक्षित रहती है. गैर-हानिकारक फाइलें एक-दो सप्ताह में स्वतः डिलीट हो जाती हैं. क्विक हील भारत में लगभग 35% मार्केट शेयर के साथ सबसे बड़ा पेड एंटीवायरस ब्रांड है. वैश्विक स्तर पर भी यह शीर्ष 10 एंटीवायरस उत्पादों में शामिल है.

 


टैग्स SIA (Security Intelligent Assistant) 
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

1 week ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago