होम / टेक / भारत में IPhone 14 का प्रोडक्शन शुरू, पर फोन अभी नहीं होगा सस्ता; जानिए क्यों?

भारत में iPhone 14 का प्रोडक्शन शुरू, पर फोन अभी नहीं होगा सस्ता; जानिए क्यों?

भारत में iPhone के उत्पादन के साथ ही कंपनी को अब वो शुल्क नहीं देना पड़ेगा, जो उसे चीन से फोन इंपोर्ट करने पर देना पड़ता था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: iPhone के दीवानों के लिए एक खुशखबरी है. iPhone 14 की लॉन्चिंग के कुछ दिन बाद ही तमिलनाडु में फॉक्सकॉन के कारखाने में iPhone का उत्पादन शुरू हो चुका है. कंपनी ने भी बयान जारी कर कहा है कि वह भारत में iPhone 14 का उत्पादन शुरू कर काफी उत्साहित है. इसके साथ ही ग्राहकों को iPhone 14 की कीमतों में गिरावट की उम्मीद जग गई है.

अब इंपोर्ट शुल्क नहीं देना पड़ेगा
भारत में iPhone के उत्पादन के साथ ही कंपनी को अब वो शुल्क नहीं देना पड़ेगा, जो उसे चीन से फोन इंपोर्ट करने पर देना पड़ता था. इसलिए यह ग्राहकों को उम्मीद है कि यह फोन भारत में अब सस्ता मिलने लगेगा, लेकिन बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के अनुसार, कंपनी के कामकाज से संबंध रखने वाले सूत्रों ने बताया कि कीमतों में तुरंत कमी नहीं आएगी. इसके लिए एक तिमाही या फिस उससे भी ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है.

अभी क्या है स्थिति
कंपनी जब चीन से फोन को इंपोर्ट करती है तो उसे फ्री ऑन बोर्ड कीमत पर 26 प्रतिशत शुल्क देना होता है. इसमें 22 प्रतिशत सीमा शुल्क और 4 प्रतिशत जीएसटी शामिल है. ऐसा अनुमान है कि भारत में उत्पादन शुरू होने से इंपोर्ट करने पर जो शुल्क लगता है, वो सीधे-सीधे बच जाएगा, जिसका अधिकतर लाभ ग्राहकों को दिया जाएगा.

कंपनी की तरफ से आधिकारिक रिएक्शन नहीं आया
हालांकि Apple के प्रवक्ता ने कीमतों में कटौती को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के कामकाज की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि कीमत घटाने से पहले कंपनी को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे- पहले तो घरेलू मांग पूरी करने के लिए कंपनी के वेंडरों को तेजी से प्रोडक्शन करना होगा. यदि इसमें तेजी नहीं आएगी तो कंपनी को मांग की पूर्ति के लिए फोन चीन से आयात ही करना होगा. आयात करने का मतलब फिर से 26 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा और कीमत बढ़ जाएगी. इस नजरिए से किसी एक बाजार में एक ही मॉडल की दो कीमतें नहीं हो सकतीं. इसलिए जब तक मांग की पूर्ति के लायक भारत में प्रोडक्शन शुरू नहीं हो जाता, तब तक कीमतें नहीं घट सकतीं और इसमें अभी समय लगेगा.

भारत में iphone 14 की कीमतें
वहीं, रिपोर्ट में कुछ एक्सपर्ट्स के हवाले से ये भी कहा गया है कि कंपनी भारत में iPhone 14 की कीमत में 17 से 20 फीसदी तक कटौती कर सकती है. आपको बता दें कि भारत में iPhone 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है. वहीं, iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है. iPhone 14 Pro की बात करें तो यह भारत में 1,29,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है, जबकि iPhone 14 Pro Max की शुरुआती कीमत भारत में 1,39,900 रुपये है.

VIDEO : भारत चीन के विकास को लेकर विदेश मंत्री के बयान पर क्या कहते है अर्थशास्त्री प्रोफेसर लल्लन सिंह


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago