होम / टेक / बैकग्राउंड नॉइज की नो फिक्र, Oraimo ने पेश किए धांसू Wireless Earbuds 

बैकग्राउंड नॉइज की नो फिक्र, Oraimo ने पेश किए धांसू Wireless Earbuds 

वायरलेस ईयरबड्स की दुनिया में एक नया प्रोडक्ट बाजार में आया है. Oraimo ने अपने FreePods 4 को लॉन्च कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आपको वायरलेस ईयरबड्स का शौक है, तो ओराइमो (Oraimo) आपके लिए एक शानदार प्रोडक्ट लेकर आया है. Oraimo ने अपने नए वायरलेस ईयरबड्स (Wireless Earbuds) फ्रीपॉड्स 4 (FreePods 4) को भारत में लॉन्च कर दिया है. इन ईयरबड्स की खास बात ये है कि इन्हें एडवांस एक्टिव नॉइज कैंसेलेशन टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है. जिसका मतलब है कि बैकग्राउंड में हो रहा शोर आपको परेशान नहीं करेगा. बैकग्राउंड नॉइज को FreePods4 30 डीबी तक कम कर सकता है. 

कमाल का ट्रांसपेरेंसी मोड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ईयरबड में एडवांस माइक्रोफोन टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे आप स्पष्ट और बिना किसी बाधा के फोन कॉल कर सकते हैं. साथ ही फ्रीपॉड्स 4 में आपको कमाल का ट्रांसपेरेंसी मोड भी मिलता है. इसकी मदद से आप ईयरबड्स निकाले बिना भी आसपास की आवाजों को सुन पाएंगे. गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए इस ईयरबड में लो-लीटेंस गेमिंग मोड भी दिया गया है. 

ढूंढना भी होगा आसान
FreePods 4 की एक और खास बात इसकी बैटरी है. इस बैटरी को आप जितनी जल्दी चार्ज कर सकते हैं, उतना ही देर में ये डिस्चार्ज होती है. केवल 10 मिनट चार्ज करने पर भी आपको 170 मिनट की बैटरी लाइफ मिलती है. यदि आप ओराइमो साउंड ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो ये ईयरबड्स आपके गाना सुनने के एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकते हैं. साथ ही इस ऐप में फाइंड माय डिवाइस का ऑप्शन भी मिलता है, जिसका मतलब है कि इधर-उधर रखे गए ईयरबड्स को ढूंढना आपके लिए बेहद आसान हो जाएगा.

कम दाम में है उपलब्ध 
अब बात करते हैं इसकी कीमत की. ओराइमो फ्रीपॉड्स का प्राइज 1999 रुपए है. हालांकि, फिलहाल इसे 1599 रुपए के इंट्रोडक्टरी प्राइज के साथ लॉन्च किया गया है. यानी आप कम कीमत में इसे अपना बना सकते हैं. FreePods 4 को फ्लिपकार्ट (Flipkart) और ओराइमो की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. फिलहाल ये वायरलेस ईयरबड्स काले रंग में अवेलेबल है और इस पर कंपनी 2 साल की वारंटी दे रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago