होम / टेक / OpenAI भी हुआ यूनिकॉर्न लिस्ट में शामिल, वजह जानकर रह जायेंगे दंग!
OpenAI भी हुआ यूनिकॉर्न लिस्ट में शामिल, वजह जानकर रह जायेंगे दंग!
Rupert Hoogewerf ने कहा कि यूनिकॉर्न हमारे जीने और पैसे खर्च करने के तरीकों को बहुत ही नाटकीय तरीके से बदल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
हाल ही में हुरून ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2023 को जारी किया गया है. जारी किये गए इंडेक्स में दुनिया के 100 सबसे वैल्यूड यूनिकॉर्न को शामिल किया गया है. 100 यूनिकॉर्न की इस लिस्ट में 17वें स्थान पर ChatGPT की पैरेंट कंपनी OpenAI को जगह दी गयी है. OpenAI पिछले साल के दौरान दुनिया के सबसे अच्छे परफॉर्म करने वाले यूनिकॉर्न में से एक है. इस वक्त कंपनी की कीमत बढ़कर 20 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गयी है.
दुनिया पर ChatGPT का सबसे ज्यादा प्रभाव
इस मौके पर हुरून रिपोर्ट के चेयरमैन और चीफ रिसर्चर Rupert Hoogewerf ने कहा कि यूनिकॉर्न हमारे जीने और पैसे खर्च करने के तरीकों को बहुत ही नाटकीय तरीके से बदल रहे हैं. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाले यूनिकॉर्न के तौर पर OpenAI का ChatGPT सबसे आगे है. सिर्फ 2 महीनों के अन्दर ही इसके यूजर्स की संख्या 100 मिलियन पहुंच गयी है और इसकी कीमत भी बढ़कर 20 मिलियन डॉलर्स तक जा पहुंची है. यह अब तक सबसे तेजी से बढ़ी कंज्यूमर सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है.
क्या है OpenAI?
OpenAI एक AI रिसर्च और डेवलपमेंट कंपनी है जिसने एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)चैटबॉट, ChatGPT को बनाया है. ChatGPT किसी भी निर्देश को बहुत तेजी से मानता है और पूछे गए सवाल की डिटेल्ड जानकारी देता है. ChatGPT की जबरदस्त क्षमता की बदुलत AI में इन्वेस्टमेंट तो बढ़ा ही है लेकिन साथ ही लोगों की रूचि भी बढ़ी है. यहां एक विशेष बात यह भी है कि AI सबसे तेजी से बढ़ती इंडस्ट्रीज में से एक है.
क्या होते हैं यूनिकॉर्न?
फाइनेंशियल सर्विस, बिजनेस मैनेजमेंट और हेल्थकेयर के क्षेत्र में मौजूद प्रभावशाली कंपनियों को यूनिकॉर्न के नाम से जाना जाता है. दुनिया में जितने भी यूनिकॉर्न हैं उनकी कुल कीमत 4.3 ट्रिलियन डॉलर्स के आस पास है. इन यूनिकॉर्न में से 79% यूनिकॉर्न या तो सोफ्टवेयर बेचते हैं या फिर फिनटेक, SaaS, ई-कॉमर्स, और AI जैसी कोई सुविधा उपलब्ध करवाते हैं. जबकि बाकी के 21% यूनिकॉर्न के पास न्यू एनर्जी, बायोटेक, F&B और सेमीकंडक्टर जैसे फिजिकल प्रोडक्ट्स मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: इन स्कीमों ने अपने इन्वेस्टर्स को किया मालामाल, दिए छप्परफाड़ रिटर्न्स!
टैग्स