होम / टेक / Sam Altman ने कहा भारत हो जाएगा असफल, जानिए क्या है पूरा मामला!

Sam Altman ने कहा भारत हो जाएगा असफल, जानिए क्या है पूरा मामला!

भारत के अपने दौरे पर Sam Altman ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने प्रमुख रूप से भारतीय लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ChatGPT को बनाने वाली कंपनी OpenAI के CEO, Sam Altman इस वक्त भारत के अपने दौरे पर हैं. भारत का उनका यह दौरा मुख्य रूप से AI (Artifical Intelligence) पर आधारित है. दिल्ली स्थित IIIT (इन्द्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी) के छात्रों के साथ उनकी बातचीत हो या फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी विशेष मुलाकात, उनका ध्यान मुख्य रूप से AI पर ही है. 

भारत सरकार लाना चाहती है डिजिटल इंडिया बिल
Sam Altman एक ऐसे वक्त पर भारत के दौरे पर हैं जब भारत सरकार द्वारा AI को नियमबद्ध करने के लिए डिजिटल इंडिया बिल लाने पर विचार किया जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बिल पर पिछले साल से ही काम शुरू हो चुका था. लेकिन भारत के अपने दौरे पर Sam Altman ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने प्रमुख रूप से भारतीय लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. हाल ही में Sam Altman ने जोर देते हुए कहा कि अगर भारतीय लोग ChatGPT जैसा कुछ बनाने की कोशिश भी करें तो ऐसा करने के दौरान उन्हें केवल निराशा ही हाथ लगेगी. 

Sam Altman हुए सोशल मीडिया पर वायरल
टेक से जुड़े लोगों के लिए भारत में उपयुक्त माहौल न होने की बात पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए Sam Altman ने कहा कि अगर टेक से जुड़े लोग चाहें भी तो वह खुलकर अपने दिल की बात नहीं कह सकते. Sam Altman द्वारा दिया गया यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. मीडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में Altman से जब भारत में OpenAI और ChatGPT जैसे प्रोडक्ट्स को डेवेलप करने के बारे में सवाल पूछा गया तो सवाल का जवाब देते हुए Sam ने यह विवादित बयान दिया था. Sam Altman से यह सवाल Google इंडिया के पूर्व CEO और वेंचर कैपिटलिस्ट Rajan Anandan के द्वारा पूछा गया था. 

क्या कहीं और था Sam Altman का इशारा?
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स इस बारे में कुछ और ही कह रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Sam Altman भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की तरफ इशारा कर रहे थे और अब जब OpenAI ने ChatGPT जैसा कुछ पहले बना लिया है तो वह हमेशा आगे ही रहेगा. Sam Altman ने दावा किया कि एक भारतीय यूजर के द्वारा ChatGPT जैसा उपकरण बनाना लगभग नामुमकिन है क्योंकि ऐसा करने के लिए एक विशेष प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है. इसके साथ ही Sam Altman ने कहा कि एक स्टार्टअप के लिए AI मॉडल तैयार करना लगभग नामुमकिन है क्योंकि अब OpenAI ने ChatGPT बना लिया है. 
 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, लोगों को मिलेगी जबरदस्त राहत!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago