होम / टेक / IPhone को टक्कर देने वाली इस कंपनी का धुआंधार ऑफर, भारतीयों के लिए है दिवाली गिफ्ट

iPhone को टक्कर देने वाली इस कंपनी का धुआंधार ऑफर, भारतीयों के लिए है दिवाली गिफ्ट

दिवाली धमाका ऑफर के तहर आप वनप्लस 10R 5G प्राइम ब्लू एडिशन को अमेजन पर सिर्फ 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बेंगलुरु: iPhone को टक्कर देने वाली कंपनी वनप्लस ने गुरुवार को दिवाली धमाका पेश किया. वनप्लस ने त्योहारी सीजन को देखते हुए भारतीय ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स निकाले हैं. इस ऑफर में वनप्लस 10R 5G प्राइम ब्लू एडिशन स्मार्टफोन को भी शामिल किया गया है, जो आकर्षक ऑफर के साथ उपलब्ध होगा. भारत में 5G के भविष्य को देखते हुए वनप्लस का पूरा ध्यान 5G स्मार्टफोन की बिक्री पर है.

दिवाली धमाका ऑफर
दिवाली धमाका ऑफर के तहर आप वनप्लस 10R 5G प्राइम ब्लू एडिशन को अमेजन पर सिर्फ 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं. कंपनी ने कहा कि यदि आप Amazon पर इस फोन को खरीदते हैं और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी.

9 महीने तक No Cost EMI
इसके अलावा, ग्राहकों को वनप्लस 10R प्राइम एडिशन को अमेजन प्राइम मेंबर्स के जरिए खरीददने पर सभी प्रीपेड भुगतानों पर Amazon Pay के माध्यम से 500 रुपये का तत्काल कैशबैक भी मिलेगा. कंपनी ने बताया कि वनप्लस और IOS उपयोगकर्ता अमेजन डॉट इन पर 10R प्राइम ब्लू 5जी एडिशन पर 3,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं. यूजर्स वनप्लस 10आर प्राइम ब्लू एडिशन को एक्सिस बैंक कार्ड ट्रांजैक्शन पर 9 महीने तक No Cost EMI के साथ भी खरीद सकते हैं.

वनप्लस 10Pro पर भी छूट
वनप्लस 10Pro को क्रमश: 8/128 जीबी वेरिएंट और 12/256 जीबी वेरिएंट के लिए 61,999 रुपये और 66,999 रुपये का विशेष फेस्टिवल प्राइस में आप अपना बना सकते हैं. इसके अलावा, वनप्लस 10 Pro पर 6000 रुपए, वनप्लस 10T 5G पर 5000 रुपए और वनप्लस 10R 5G पर 3000 रुपए अतिरिक्त बचा सकते हैं.

टीवी पर भी कई आकर्षक ऑफर
वनप्लस अपने टीवी पर भी आकर्षक ऑफर्स लेकर आया है. ग्राहक अब वनप्लस टीवी Y1 को 10,499 रुपये (वनप्लस टीवी 32Y1) की शुरूआती कीमत पर छूट के बाद खरीद सकते हैं और वनप्लस टीवी Y1S Pro सीरीज छूट के बाद 23,499 रुपये में आपको मिल सकती है. वनप्लस ने U और Q सीरीज के टीवी पर भी ऑफर की घोषणा की है. 

वनप्लस ऑडियो पर भी छूट
कंपनी ने आगे बताया कि ग्राहक वनप्लस ऑडियो और वियरेबल्स पर भी ऑफर का आनंद ले सकते हैं. 18W फ्रीजिंग प्वाइंट फोन कूलर इस त्योहारी सीजन में 3,299 रुपये में उपलब्ध होगा. ऐक्सिस बैंक कार्डधारक वनप्लस नॉर्ड 2T 5G पर 4,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं.

VIDEO : Flipkart ने कर दिया कमाल, इतनी कम कीमत में दे रहा iPhone 13; यकीन करना मुश्किल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago