होम / टेक / अब ChatGPT से कर सकेंगे शॉपिंग और UPI पेमेंट तुरंत, जानें नए AI फीचर के बारे में

अब ChatGPT से कर सकेंगे शॉपिंग और UPI पेमेंट तुरंत, जानें नए AI फीचर के बारे में

इस नए फीचर के साथ ChatGPT केवल चैट का माध्यम नहीं रहेगा, बल्कि एक स्मार्ट शॉपिंग और पेमेंट सहायक बन जाएगा. यह डिजिटल लेनदेन और AI तकनीक का एक नया, सहज और सुरक्षित संगम है.

रितु राणा 10 months ago

अब ChatGPT सिर्फ चैट का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह आपके शॉपिंग और पेमेंट का स्मार्ट असिस्टेंट बन चुका है. OpenAI, Razorpay और NPCI की साझेदारी से विकसित नया Agentic Payments फीचर यूजर्स को सीधे AI चैटबॉट से प्रोडक्ट ब्राउज, विकल्पों की तुलना और UPI पेमेंट करने की सुविधा देता है. इस तकनीक से न केवल डिजिटल लेनदेन तेज और सुरक्षित होंगे, बल्कि AI आपकी खरीदारी को और भी स्मार्ट और आसान बना देगा.

Agentic Payments से पेमेंट करना हुआ आसान

NPCI के अनुसार, अब ChatGPT जैसे AI चैटबॉट के जरिए सीधे UPI पेमेंट किया जा सकेगा. Razorpay ने इसके लिए ‘Agentic Payments’ नामक फीचर तैयार किया है, जिसका प्राइवेट बीटा टेस्ट शुरू हो चुका है. इस फीचर के जरिए यूजर को चैट प्लेटफॉर्म छोड़े बिना ही पेमेंट पूरा करने की सुविधा मिलेगी. इस सिस्टम में UPI की नई सुविधा ‘Reserve Pay’ का इस्तेमाल होगा. इसके तहत यूजर किसी विशेष व्यापारी के लिए पहले से राशि सुरक्षित रख सकेंगे ताकि पेमेंट तुरंत हो सके. इसके साथ ‘UPI Circle’ फीचर भी जुड़ा है, जो बिना किसी ऐप को खोले सीधे पेमेंट करने की सुविधा देता है. यह प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और बेहद सुविधाजनक होगी.

पायलट प्रोग्राम और बैंक पार्टनर

यह नया सिस्टम फिलहाल पायलट प्रोग्राम के रूप में चलाया जा रहा है. इस प्रोग्राम में Airtel Payments Bank और Axis Bank पार्टनर हैं. शुरुआत में Tata Group का BigBasket और Vodafone Idea इस सिस्टम का इस्तेमाल करेंगे. Razorpay के CEO हर्षिल माथुर के अनुसार, Gemini और Claude जैसे अन्य AI चैटबॉट्स के साथ भी ट्रायल पूरे कर लिए गए हैं.

सुरक्षा और प्राइवेसी

NPCI और Razorpay का कहना है कि इस नई व्यवस्था में AI कंपनियों को यूजर की पेमेंट जानकारी नहीं मिलेगी. हर लेनदेन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू होगा. यानी यूजर की मंजूरी के बिना कोई पेमेंट नहीं होगा. इस तरह डेटा और पैसा दोनों सुरक्षित रहेंगे. ‘Agentic AI Payments’ मॉडल से डिजिटल लेनदेन का तरीका बदल सकता है. OpenAI और Google जैसी AI कंपनियां इससे यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर बनाए रखने में मदद पा सकती हैं. यह संगम ऑनलाइन शॉपिंग को सहज बनाने के साथ-साथ AI की शक्ति को सीधे आम यूजर्स तक पहुंचाएगा.

विशेषज्ञों की राय

MecTURING के फाउंडर आदित्य मोर ने कहा "ChatGPT में Agentic Payments एक क्रांतिकारी कदम है. पुराने यूजर्स अब केवल AI से बात करके प्रोडक्ट ब्राउज, तुलना और सुरक्षित पेमेंट कर सकते हैं. यह केवल उपभोक्ताओं के लिए नहीं, बल्कि व्यवसायों के लिए भी एक नया रास्ता खोलता है, जहां खरीदारी, इनवॉइस और लेनदेन एक संवादात्मक इंटरफेस से मैनेज हो सकते हैं."

DCGpac के फाउंडर व सीईओ सुरेश बंसल ने कहा "OpenAI, Razorpay और NPCI के जरिए Agentic Payments का इंटीग्रेशन भारत के डिजिटल कॉमर्स में नया बदलाव है. यह दिखाता है कि AI केवल बातचीत को ही नहीं, बल्कि स्मार्ट और सहज लेनदेन को भी संभव बना रहा है. यह भारत को फिनटेक इनोवेशन में वैश्विक नेतृत्व में मजबूत करता है."

Shop Culture के फाउंडर व ग्लोबल सीईओ सुबार्ना मुखर्जी "Agentic Payments के जरिए ChatGPT पर संवादात्मक कॉमर्स ट्रांजैक्शन-रेडी हो गया है. यह उपभोक्ताओं के लिए खरीदारी को सहज, स्मार्ट और भरोसेमंद बनाएगा. ब्रांड्स को अब डिजिटल स्टोरफ्रंट और पेमेंट इंटेलिजेंस को नए तरीके से सोचना होगा."

Go-5 Incorporations के फाउंडर व प्रोमोटर पुनीत गुलाटी "AI केवल पेमेंट प्रोसेस ही नहीं करेगा, बल्कि उन्हें गाइड भी करेगा. यह सुविधा नहीं, बल्कि वित्त में जागरूकता लाएगा. AI असिस्टेंट आपके खर्च, बजट और कैशफ्लो का पूर्वानुमान भी देगा. भविष्य का पैसा सिर्फ डिजिटल नहीं, बल्कि स्मार्ट होगा."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

1 week ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago