होम / टेक / अब हर गैजेट के लिए इस्तेमाल होगा एक ही चार्जर, सरकार जल्द लागू करेगी ये नियम

अब हर गैजेट के लिए इस्तेमाल होगा एक ही चार्जर, सरकार जल्द लागू करेगी ये नियम

भारत सरकार जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में चार्जिंग के लिए USB Type C पोर्ट अनिवार्य कर सकती है. इसके जरिए बढ़ते ई-कचरे को कंट्रोल किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यूरोपियन यूनियन की तरह भारत भी जल्द टेक गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप में को चार्जिंग के लिए टाइप-सी (USB Type C) चार्जिंग केबल को अनिवार्य करने जा रही है. दरअसल, सरकार देश में इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करने के साथ ही यूजर्स पर चार्जर लेने का अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहती है. ऐसे में सरकार मोबाइल चार्जिंग के नियम में बदलाव करने जा रही है. तो चलिए जानते है इससे आपको कितना फायदा होगा?

एक देश एक चार्जर
मोबाइल चार्जिंग के इस नियम बदलाव का सीधा असर मोबाइल यूजर्स पर पड़ेगा. साथ ही स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों पर सरकार के नए नियम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार कॉमन चार्जिंग नियम को लागू करने जा रही है. इससे एक देश में केवल एक तरह के चार्जर की बिक्री होगी. ऐसे में लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन के लिए अलग-अलग चार्जर की जरूरत नहीं होगी.

टाइप सी चार्जिंग का नियम हो सकता है अनिवार्य
जानकारी के अनुसार सरकार टाइप-सी चार्जर को स्टैंडर्ड चार्जर मान सकती है. ऐसे में देश में बिकने वाले सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्ट वॉच में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया जा सकता है. बता दें कि भारत से पहले यूरोपियन यूनियन की ओर से टाइप सी चार्जिंग को अनिवार्य बना दिया गया है. इस नियम को यूरोपियन यूनियन ने साल 2022 में लागू किया था. वहीं अब भारत में भी इस साल के आखिर तक कॉमन टाइप सी चार्जिंग के नियम को अनिवार्य किया जा सकता है.

ये होगा फायदा
इसका फायदा सभी मोबाइल फोन यूजर को होगा, क्योंकि उन्हें अलग-अलग डिवाइस के लिए अलग चार्जर नहीं ढूढ़ना पड़ेगा. अगर कभी फोन चार्जर खो जाए या खराब हो जाए, तो नया चार्जर लाने के बजाय उसमें लैबटॉप या स्मार्टवॉच का चार्जर इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही पर्यावरण के लिहाज से भी ये नया नियम फायदेमंद होगा. टाइप सी चार्जिंग को अनिवार्य करने पर ई-वेस्ट को बढ़ने से रोका जाएगा. मोबाइल यूजर को कम चार्जर की जरूरत होगी,  ऐसे में मोबाइल यूजर का पैसा बचेगा. आपको बता दें, इससे पहले भी कॉमन मोबाइल चार्जर को लेकर आवाज उठ चुकी है. ऐसे में सरकार साल 2025 में कॉमन मोबाइल चार्जिंग को अनिवार्य बना सकती है.

इसे भी पढ़ें-IT इंजीनियर्स के लिए लागू होगा ये नियम, ऑफिस में काम के लिए अब देना होगा अब ज्यादा समय
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

51 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago