होम / टेक / आप भी अपने घर पर लगवाना चाहते हैं मोबाइल टावर? सरकार ने बहुत आसान कर दिए नियम

आप भी अपने घर पर लगवाना चाहते हैं मोबाइल टावर? सरकार ने बहुत आसान कर दिए नियम

इन बदलावों के बाद अब किसी भी जगह पर मोबाइल टावर लगाने को लेकर टेलीकॉम लाइसेंसी को किसी भी सरकारी अथॉरिटी से कोई परमिशन लेने की जरूरत नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली : देश में 5G सेवाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए केन्‍द्र सरकार के टेलीकॉम मंत्रालय ने मोबाइल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. इनमें सबसे बड़ा बदलाव मोबाइल टावर लगाने को लेकर ली जाने वाली परमिशन को लेकर है. केन्‍द्र सरकार ने ROW 2016 में बड़े बदलाव किए हैं.

किसी भी सरकारी अथॉरिटी से नहीं लेनी होगी परमिशन
इन बदलावों के बाद अब किसी भी जगह पर मोबाइल टावर लगाने को लेकर टेलीकॉम लाइसेंसी को किसी भी सरकारी अथॉरिटी से कोई परमिशन लेने की जरूरत नहीं होगी. ऐसे मामलों में अब टेलीकॉम लाइसेंसी को उस अथॉरिटी को स्‍ट्रक्‍चरल सर्टिफिकेट के साथ प्रायर इंटीमेशन देना होगा, जिसके बाद वो टेलीकॉम इंफ्रास्‍ट्रक्‍टर को लगा सकेगा.

केंद्रीय मंत्री ने नए नियम बताए
नए नियमों के बारे में जानकारी देते हुए केन्‍द्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "5जी को रोलआउट करने के लिए नए पोल, नए टावर लगाने की इंडस्‍ट्री को बहुत जरूरत होती है, जिसके लिए इंडस्‍ट्री को बड़े पैमाने पर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को रोलआउट करना पड़ेगा. उसमें तेजी लाने के लिए तीन चार महीने पहले हमने एक ROW पोर्टल बनाया था, जिसमें आज सभी राज्‍य जुड़ चुके हैं."

सबकुछ शॉटआउट
अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि इस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को जल्‍द से जल्‍द लगाने के लिए परमिशन मिले, इसे लेकर स्‍टेट में कई तरह के सवाल थे, लेकिन सभी के साथ विचार-विमर्श के बाद अब सबकुछ शॉटआउट कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि पहले किसी टावर को लगाने के लिए 343 दिन लगते थे, लेकिन अब वो 22 दिन में ही लग जाया करेगा. पिछली जुलाई में इसका औसत 16 दिन था.

पहले टावर लगाने के लिए चाहिए होती थी अनुमति
पहले अगर किसी भी कंपनी को किसी भी इलाके में अपना टावर लगाना होता था तो उसे उसके लिए लोकल प्रशासन जैसे वहां के नगर निगम या दूसरी एजेंसी की अनुमति की जरूरत होती थी. जब तक वो अनुमति नहीं मिलती थी, तब तक वो टावर नहीं लग पाता था. यही नहीं, जब मोबाइल से रेडिएशन निकलने का मामला सामने आया तो इसे और अनिवार्य कर दिया गया. रेडिएशन के डर के कारण लोगों में डर ऐसा फैला कि उन्होंने खुद इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया, लेकिन अब केन्‍द्र सरकार ने इसकी बाध्‍यता को खत्‍म कर दिया है.

किन किन नियमों में दी गई है छूट
दूरसंचार मंत्रालय ने 5जी को देश में तेजी से रोलआउट कराने के लिए स्मॉल सेल के लिए जिन नियमों में सुधार किया है, उसके अनुसार अब टेलीकॉम लाइसेंसी नॉमिनल रेट पर स्‍ट्रीट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को इंस्‍टाल करने के लिए गांवों में 150 रूपये सालाना और शहरों में 300 रूपये सालाना का इस्‍तेमाल कर सकता है.

- ओवरग्राउंड फाइबर लाइन बिछाने के लिए 100 रुपये प्रतिवर्ष का चार्ज तय कर दिया गया है.

-  जिस किसी स्‍ट्रक्‍चर की ऊंचाई 8 मीटर से ज्‍यादा होगी, उसे इन सुधारों में पोल कहा गया है और उसे इंस्‍टाल करने के लिए मिनिमम रेग्‍यूलेटरी परमिशन की आवश्‍यकता होगी.

- अब किसी भी तरह की अनुमति के लिए उसे अलग-अलग जगहों पर आवेदन देने की आवश्‍यकता नहीं होगी, बल्कि उसे गतिशक्ति प्‍लेटफार्म पर ही सिंगल विंडो सिस्‍टम के जरिए अनुमति मिल जाएगी.

- टेलीकॉम लाइसेंसी को पोल्‍स लगाने के लिए किसी भी तरह से कंपेनशेसन देने की आवश्‍यकता नहीं होगी.

VIDEO : राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago