होम / टेक / Nokia का धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में ऐसे फीचर्स; दूसरों की हो जाए छुट्टी

Nokia का धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में ऐसे फीचर्स; दूसरों की हो जाए छुट्टी

जो लोग इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करेंगे, उन्हें 3,599 रुपये की वैल्यू का Nokia Power Earbuds Lite मुफ्त में दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: नोकिया (Nokia) ने स्मार्टफोन मार्केट में धमाल मचा दिया. उसने भारत में एक मिड रेंज स्मार्टफोन Nokia G60 5G लॉन्च किया है. इसमें Qualcomm Snapdragon 695 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है. इसके अलावा इमें फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. Nokia ने दावा किया है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी इतनी दमदार है कि दो दिन तक फोन स्विच ऑफ नहीं होगा.

Nokia G60 5G की कीमत
Nokia G60 5G स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपये है. इसमें 6 GB का रैम और 128 GB की इंटरनल मेमोरी है. इस स्मार्टफोन को आप 7 नवंबर से नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. जो लोग इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करेंगे, उन्हें 3,599 रुपये की वैल्यू का Nokia Power Earbuds Lite मुफ्त में दिया जाएगा. Nokia G60 5G की बिक्री 8 नवंबर से शुरू हो जाएगी. यह मोबाइल Black और Ice कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा.

Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम
Nokia G60 5G में 6.58 इंच की फुल HD+ स्क्रीन है, जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 है. इसके अलावा इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 लगाया गया है, जिससे स्क्रीन को जबर्दस्त मजबूती मिलती है. इस स्मार्टफोन में Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम है. 

50 MP का प्राइमरी कैमरा
इसके अलावा Nokia के इस नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 50 MP का प्राइमरी कैमरा है, जबकि 5 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का डेप्थ कैमरा है. इसके अलावा इसमें 8 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन का कैमरा नाइट मोड 2.0, डार्क विजन और AI Portrait फीचर से लैस है. इसमें ड्यूल सिम है और 4,500 mAh की बैटरी है, जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. 

पानी और धूल इसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता
नोकिया का यह डिवाइस IP52 rating के साथ आता है, जिससे पानी और धूल इस स्मार्टफोन का कुछ बिगाड़ नहीं सकता. इसके अलावा इसमें Dual-band Wi-Fi, Bluetooth v5.1, 3.5mm हेडफोन जैक, USB टाइप-सी पोर्ट कनेक्टिविटी फीचर भी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago