होम / टेक / IPhone 14 Pro Max को लेकर आया नया अपडेट, भारत से जुड़ी है खबर
iPhone 14 pro max को लेकर आया नया अपडेट, भारत से जुड़ी है खबर
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Apple प्रोडक्ट निर्माण के लिए चीन पर अपनी निर्भरता कम कर रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्ली: जो लोग भारत में iPhone 14 के निर्माण को लेकर बहुत खुश हैं, उन्हें यह खबर पढ़कर झटका लग सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार Apple भारत में iPhone 14 Pro Max का निर्माण नहीं कर रही. आपको बता दें कि iPhone 14 pro max इस वेरिएंट का हाई-एंड मॉडल है.
रिपोर्ट में क्या कहा गया है
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, कई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि iPhone 14 Pro Max का निर्माण भारत में किया जा रहा है, लेकिन कंपनी के करीबी सूत्रों की मानें तो ऐसा नहीं है. सूत्रों के अनुसार हाई-एंड मॉडल का निर्माण भारत में नहीं किया जाएगा.
Apple ने भी की थी घोषणा
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Apple प्रोडक्ट निर्माण के लिए चीन पर अपनी निर्भरता कम कर रही है और वह भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाना चाहती है. गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले महीने ही कहा था, "नया iPhone 14 लाइनअप नई प्रौद्योगिकियों और महत्वपूर्ण सुरक्षा क्षमताओं को पेश करता है. हम भारत में iPhone 14 का निर्माण करने के लिए उत्साहित हैं."
iPhone 15 का निर्माण भारत में हो सकता है
हालांकि जो रिपोर्ट सामने आई है, वो सिर्फ iPhone 14 pro max को लेकर है. आपको बता दें कि फॉक्सकॉन नए iPhone 14 को चेन्नई के पास अपनी श्रीपेरंबुदूर सुविधा में असेंबल कर रही है. इस गति से, उद्योग विश्लेषकों का अनुमान है कि अगले साल Apple भारत में iPhone 15 का निर्माण कर सकता है.
भारत और दुनिया भर में iPhone 14 की कीमतें
Apple ने iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किया. भारत में iPhone 14 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू है. जबकि iPhone 14 Plus की शुरुआत कीमत 89,900 रुपये है. iPhone 14 Pro की शुरुआती कीमत 1,29,900 रुपये है, जबकि iPhone 14 Pro Max के लिए आपको 1,39,900 रुपये की मोटी कीमत चुकानी पड़ेगी.
टैग्स