✕

होम / टेक / Twitter में नया Twist! बिना नोटिस छंटनी के खिलाफ कंपनी पर केस, क्या रुकेंगे मस्क?

Twitter में नया Twist! बिना नोटिस छंटनी के खिलाफ कंपनी पर केस, क्या रुकेंगे मस्क?

Twitter में शुक्रवार से छंटनी का दौर शुरू हो रहा है, कंपनी ने कर्मचारियों को एक ई-मेल में ये सूचना दी है, ईलॉन मस्क आधे कर्मचारियों को कंपनी से निकालना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: दुनिया को ब्रेकिंग न्यूज देने वाला Twitter आजकल खुद खबर बना हुआ है, जब से ईलॉन मस्क ने Twitter को खरीदा है, तब से खबरों की ऐसी रेल लगी है कि थमने का नाम नहीं ले रही. अब खबर है कि ईलॉन मस्क की Twitter में छंटनी उनको भारी पड़ने वाली है. 

Twitter के खिलाफ केस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter के 3700 कर्मचारियों की छंटनी की ईलॉन मस्क की योजना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी संघीय और कैलिफोर्निया कानून का उल्लंघन कर रही है, क्योंकि कंपनी बिना पर्याप्त नोटिस के छंटनी कर रही है. गुरुवार को इसी को आधार बनाते हुए सैन फ्रांसिस्को की अदालत में मुकदमा दर्ज किया गया है. 

बिना नोटिस नौकरी से क्यों निकाला
Twitter में शुक्रवार से छंटनी का दौर शुरू हो रहा है, कंपनी ने कर्मचारियों को एक ई-मेल में ये सूचना दी है, ईलॉन मस्क आधे कर्मचारियों को कंपनी से निकालना चाहते हैं. मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि मस्क जिन्होंने पिछले महीने $ 44 बिलियन में कंपनी को खरीदा है, वो लागत में कटौती करना चाहते हैं, इसलिए छंटनी कर रहे हैं. कैलिफोर्निया में कानून के मुताबिक बड़ी कंपनियां अगर बड़े पैमाने पर छंटनी करती हैं तो उन्हें 60 दिनों का एडवांस नोटिस देना होता है. कर्मचारियों को बिना नोटिस के नौकरी से नहीं निकाला जा सकता है. 

'कर्मचारी अपने अधिकार के लिए लड़ें'
कोर्ट में दर्ज मुकदमा कहता है कि अदालत Twitter को ये आदेश दे कि वो WARN Act (Worker Adjustment and Retraining Notification Act) का पालन करे और और कंपनी को कर्मचारियों को उन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से रोकता है जो मुकदमेबाजी में भाग लेने का अधिकार छोड़ सकते हैं. गुरुवार की शिकायत दर्ज करने वाले वकील शैनन लिस-रिओर्डन ने कहा, "हमने यह मुकदमा आज रात यह सुनिश्चित करने की कोशिश में किया है कि कर्मचारियों को पता हो कि उन्हें अपने अधिकारों से पीछे नहीं हटना चाहिए और अपने अधिकारों का पीछा करना चाहिए. 

मस्क का छंटनी का पुराना इतिहास 
ये सब देखकर तो लगता है कि ईलॉन मस्क का इतिहास छंटनी को लेकर काफी दागदार रहा है, पहले टेस्ला और अब Twitter में छंटनी पर विवाद कोर्ट पहुंच चुका है. Twitter के कर्मचारियों के लिए ये लड़ाई तो नहीं होगी, लेकिन मस्क छंटनी के इस खेल में पहले भी बाजी मार चुके हैं. जून में इसी तरह के दावों पर लिस-रिओर्डन ने टेस्ला पर मुकदमा दर्ज किया था, जब मस्क की अध्यक्षता वाली इलेक्ट्रिक-कार निर्माता ने अपने कर्मचारियों की संख्या का लगभग 10% कम कर दी थी. हालांकि इस मुकदमे में टेस्ला ने ऑस्टिन में एक संघीय न्यायाधीश से फैसला अपने पक्ष में जीत लिया, जिससे उस मामले में कर्मचारियों को मजबूर किया गया कि वो खुली अदालत के बजाय बंद दरवाजों के पीछे अपने दावों से समझौता करें. मस्क के बारे में लिस-रिओर्डन ने कहा, "अब हम देखेंगे कि क्या वह इस देश के कानूनों पर वही चीज दोहराएंगे जो कर्मचारियों की रक्षा करते हैं. ऐसा लगता है कि मस्क वापस से वही चीजें दोहरा रहे हैं जो उन्होंने टेस्ला के समय किया था. 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

3 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला, 14,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी; 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता होगी विकसित

सरकार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ावा देना, बिजली ग्रिड की स्थिरता मजबूत करना और उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे भरोसेमंद एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

डाबर के ग्लोबल CEO मोहित मल्होत्रा ने दिया इस्तीफा, हरजीत सिंह भल्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

डाबर ने हरजीत सिंह भल्ला को 14 नवंबर 2026 से पांच साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है.

3 hours ago

अल्ट्रा-लक्जरी घरों में होटल जैसी सुविधाएं और वेलनेस का अनुभव, लेआउट में भी मिलेगी पूरी आजादी: पायनियर अर्बन

प्रोजेक्ट की बिल्डिंग को IGBC (इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल) से प्लेटिनम प्री-सर्टिफिकेशन मिला है. इसके जरिए निर्माण में सस्टेनेबिलिटी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है. इसके अलावा, कंपनी ने अपने डेवलपमेंट में वेलनेस को भी एक महत्वपूर्ण आयाम बनाया है.

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

13 hours ago