होम / टेक / Twitter को ट्विटर जैसे हथियार से मात देने की तैयारी, Meta ने बनाया खास प्लान

Twitter को ट्विटर जैसे हथियार से मात देने की तैयारी, Meta ने बनाया खास प्लान

Elon Musk ने ट्विटर की नीतियों में कई बदलाव किए हैं. उनका फोकस केवल मुनाफा कमाने पर केंद्रित हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोशल मीडिया की चिड़िया 'ट्विटर' को टक्कर देने के लिए फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta एक सॉलिड योजना पर काम कर रही है. कंपनी एक नए प्रोडक्ट पर काम कर रही है, जो कुछ हद तक Twitter जैसा हो सकता है. यानी ट्विटर को पछाड़ने के लिए Meta ट्विटर जैसा ही कुछ लाने की तैयारी में है. Elon Musk के ट्विटर खरीदने के बाद से इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट को लेकर लोगों की सोच बदली है और वह किसी बेहतर अल्टरनेटिव की तलाश कर रहे हैं. इसके अलावा, जिस तरह Musk हर फीचर को पेड करते जा रहे हैं, आने वाले दिनों में Twitter के चाहने वालों की संख्या में भी गिरावट आ सकती है. Meta इसे एक मौके के तौर पर देख रही है और इसलिए Twitter जैसा कुछ लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है.

शुरुआती दौर में ऐप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा एक नया सोशल मीडिया ऐप तैयार कर रही है, जिस पर लोग टेक्स्ट बेस्ड अपडेट्स पोस्ट कर सकेंगे. बताया जा रहा है कि ये ऐप अभी अपने शुरुआती दौर में है. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वो टेक्स्ट अपडेट्स शेयर करने के लिए एक स्टैंडअलोन डिसेंट्रलाइज्ड सोशल नेटवर्क तैयार कर रही है. Meta का मानना है कि अभी एक स्पेस मौजूद है, जहां क्रिएटर्स और पब्लिक फिगर्स अपने इंटरेस्ट के बारे में कुछ पोस्ट कर सकते हैं.

डिसेंट्रलाइज्ड होगा नेटवर्क
हालांकि, कंपनी ने प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है. उसका नया प्रोडक्ट अपने शुरुआती दौर में है. इसे लेकर अभी कोई भी ट्राइमफ्रेम नहीं तैयार किया गया है, लेकिन लीगल और रेगुलेटरी टीमों ने काम शुरू कर दिया है. यह प्रोजेक्ट इंस्टाग्राम के प्रमुख Adam Mosseri की देखरेख में चल रहा है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Meta इसका नेटवर्क डिसेंट्रलाइज्ड रखेगी. कंपनी का ये कदम उसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मुकाबला करने में मदद करेगा. बता दें कि किसी ऐप के नेटवर्क का डिसेंट्रलाइज्ड होने का अर्थ है कि उसका डेटा किसी एक जगह या सर्वर पर स्टोर और कंट्रोल नहीं होगा. 

Musk ने दिया मौका
Elon Musk ने ट्विटर की नीतियों में कई बदलाव किए हैं. उनका फोकस केवल मुनाफा कमाने पर केंद्रित हो गया है. इसके चलते ट्विटर के कई फीचर्स को पेड किया गया है और आने वाले समय में कई और ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस वजह से माना जा रहा है कि ट्विटर यूजर्स की संख्या घट सकती है. Musk की नीतियों को लेकर पहले से ही उनके प्रति गुस्सा है. उनके Twitter खरीदते ही कुछ बड़ी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देने से इनकार कर दिया था. इस पूरे मामले ने Meta जैसी कंपनियों को ट्विटर का मुकाबला करने का एक मौका दिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago