होम / टेक / ये है भारतीय गूगल मैप, फीचर्स ऐसे कि गूगल को भी लेनी चाहिए सीख!

ये है भारतीय गूगल मैप, फीचर्स ऐसे कि गूगल को भी लेनी चाहिए सीख!

भारत में मौजूद ज्यादातर गाड़ियों में कंपनी द्वारा फिट किए गए सिस्टम में मैप्स की सुविधा यही कंपनी उपलब्ध करवाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब कहीं जाने की बात हो लेकिन रास्ता याद न हो या फिर ये देखना हो कि किस रास्ते पर कितना ट्रैफिक मिलेगा, तो सबसे पहले गूगल मैप्स का नाम ही ध्यान आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, एक मैपिंग ऐप ऐसा है जो गूगल मैप से भी ज्यादा एडवांस है? और सोने पर सुहागा ये कि यह ऐप भारतीय है. 

28 साल से मार्केट में है मौजूद
इस भारतीय कंपनी का नाम मैप माई इंडिया है और इस शानदार ऐप का नाम है मैप्ल्स. हैरानी वाली बात ये भी है कि यह कंपनी पिछले 28 सालों से मार्केट में मौजूद है. भारत में मौजूद ज्यादातर गाड़ियों में कंपनी द्वारा फिट किए गए सिस्टम में मैप्स की सुविधा यही कंपनी उपलब्ध करवाती है. नए इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों में भी ज्यादातर आपको इसी कंपनी का मैप देखने को मिलता है. 

ये हैं ऐप के कुछ विशेष फीचर्स
आप मैपल्स को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 4 स्टार रेटिंग दी गई है और साथ ही इसे 10 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं. आइए जानते हैं मैपल्स ऐप के कुछ बहुत ही खास फीचर्स के बारे में जिनसे गूगल मैप्स को भी सीख लेनी चाहिए. ये हैं सबसे खास फीचर्स: 

3D व्यू: जब भी आप किसी लंबे पुल की तरफ या हाईवे की तरफ बढ़ते हैं तो अक्सर हम कन्फ्यूज हो जाते हैं कि पुल के ऊपर से जाना है या बगल से? या फिर हाईवे की बात करें तो अक्सर हम कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कहां से हाईवे को छोड़ना है या कहां से वापस एंट्री लेनी है. कभी-कभी इस कन्फ्यूजन की बदौलत ही गाड़ियां एक्सीडेंट का शिकार भी हो जाती हैं. लेकिन मैपल्स में ऐसा नहीं है. मैपल्स आपको अलग से पूरा रास्ता भी दिखाता है और बोलकर समझाता भी है. 

स्पीड कैमरा अलर्ट: कभी-कभी हम बहुत जल्दबाजी में होते हैं और अक्सर जल्दबाजी में हम भूल जाते हैं कि अब सड़कों पर हाई स्पीड कैमरा लग चुके हैं और फिर हमारी जल्दबाजी का खर्चा सीधा हमारे फोन पर एक मैसेज के द्वारा मिलता है जिसे हम चालान भी कहते हैं. मैपल्स आपको सड़क पर मौजूद सभी स्पीड कैमरा और उनकी तय स्पीड लिमिट भी बताता है ताकि आपका चालान आपका खर्चा ना बढ़ाए. 

गड्ढे की भी मिलती है जानकारी: कभी-कभी खराब सड़क पर चलते हुए हमें लगता है कि काश एक ऐसा मैपिंग ऐप होता जो हमें गड्ढों की जानकारी भी दे देता ताकि हम बच जाते. शायद मैप माई इंडिया के डेवलपर्स ने ये बात सुन ली थी. इसीलिए तो, मैपल्स आपके सफर में आने वाले गड्ढों के बारे में आपको जानकारी देता रहता है ताकि आपका सफर आरामदायक बना रहे और आप अपनी यात्रा का मजा ले पाएं. 

मैप बताता है टोल का पूरा खर्चा: जब आप किसी ट्रिप से वापस आते हैं तो आपके पास सबसे पहला और सबसे बड़ा काम होता है खर्चा जोड़ना और इसमें भी सबसे मुश्किल और चुनौती भरा होता है रास्ते में पड़े टोल का खर्चा जोड़ना. किस टोल पर कितना पैसा कटा, रास्ते में कितने टोल पड़े इन सभी बातों को याद भी रखना पड़ता है. लेकिन मैपल्स आपको मुसीबतों से बचा लेता है. मैपल्स किसी ट्रिप पर जाने से पहले ही आपको उस पर पड़ने वाले सारे टोल और पूरे खर्चे के बारे में बता देता है.

यह भी पढ़ें: South Korea में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य राम मंदिर!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago