होम / टेक / Byju's की टीम में लियोनल मेसी! बने ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर, जानिए क्या प्रमोट करेंगे

Byju's की टीम में लियोनल मेसी! बने ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर, जानिए क्या प्रमोट करेंगे

मेसी Paris Saint-Germain की ओर से खेलते हैं और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान हैं. मेसी ने एक समान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए  Byju के साथ एग्रीमेंट किया

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Byju’s ने दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी को अपना पहला ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनाया है. Byju’s ने मेसी को अपने सामाजिक अभियान Education For All यानी 'सभी के लिए शिक्षा' के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया है.  

'सबको शिक्षा' की मुहिम को करेंगे प्रमोट
लियोनल मेसी Paris Saint-Germain की ओर से खेलते हैं और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान हैं. मेसी ने एक समान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए Byju के साथ एक एग्रीमेंट किया है. इस डील को लेकर कंपनी ने कहा कि वह शिक्षा को सभी के लिए सुलभ, समान और सस्ती बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस डील को लेकर मेसी का कहना है कि "मैंने Byju के साथ साझेदारी करना चुना क्योंकि सीखने के साथ सभी को प्यार करने का उनका मिशन मेरे मूल्यों के साथ पूरी तरह से मेल खाता है.  हाई क्वालिटी एजुकेशन जीवन बदल देती है, और Byju ने दुनिया भर में लाखों छात्रों के करियर का रास्ता बदला है. मैं युवा शिक्षार्थियों को शीर्ष पर पहुंचने और बने रहने के लिए प्रेरित करने की उम्मीद करता हूं."

450 मिलियन फॉलोअर हैं मेसी के

Byju's का एजुकेशन फॉर ऑल प्रोग्राम नॉन प्राफिट मुहिम है. ये देश के 55 लाख बच्चों के लिये है. कंपनी का कहना है कि वो सभी के लिए बेहतर और सस्ती शिक्षा देने को अपना लक्ष्य मानती है. इससे पहले Byju's कतर में होने वाले Fifa world Cup 2022 की ऑफिशियल स्पांसर बनी थी, दुनियाभर में फुटबॉल के लगभग 35 करोड़ फैन हैं. इनमें 450 मिलियन लोग लियोनेल मेसी के सोशल मीडिया को फॉलो करते हैं. इस लांग टर्म करार में मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीतने का कैंपेन करेंगे, मेसी अपने देश अर्जेंटीना की जीत के लिए कैंपेन करेंगे और साथ ही BYJU'S के एजुकेशन फॉर ऑल को भी प्रमोट करेंगे.

पीढ़ियों में पैदा होता मेसी जैसा खिलाड़ी

Byju's की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ का कहना है कि मेसी जमीनी स्तर से उठकर अब तक के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं. हम इस बात से गौरवान्वित और उत्साहित हैं कि मेसी हमारे ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बने हैं. मेसी कई पीढ़ियों में पैदा होने वाले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो जमीन से जुड़े हुए हैं और उनका सफर दुनिया के सबसे सफल फुटबॉलर बनने तक का है. यह वास्तव में आश्चर्य की बात नहीं है कि अब तक का सबसे महान खिलाड़ी अब तक का सबसे बड़ा सीखने वाला भी है, मुझे विश्वास है कि यह साझेदारी दुनिया भर के लाखों लोगों को बड़े सपने देखने और बेहतर सीखने के लिए प्रेरित करेगी. 

VIDEO: प्रदूषण के एकाएक इतना बढ़ने का क्या है कारण, जानिए क्या कह रहे है पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ रवींद्र कुमार


टैग्स Byju’s
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago