होम / टेक / Laptop Import: रंग दिखा रही सरकार की शुरुआती सख्ती, अब ये करने को तैयार कंपनियां!   

Laptop Import: रंग दिखा रही सरकार की शुरुआती सख्ती, अब ये करने को तैयार कंपनियां!   

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कुछ दिग्गज कंपनियों ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कुछ हफ्ते पहले, भारत सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था. इस संबंध में नए नियम 1 नवंबर, 2023 से लागू होने वाले थे, लेकिन फिलहाल सरकार इसे टालने के मूड में है. माना जा रहा है कि सरकार इस इंपोर्ट रिस्ट्रिक्शन को 9 से 12 महीने के लिए ठंडे बस्ते में डाल सकती है. संभव है कि अगले कुछ दिनों में इसकी घोषणा भी हो जाए, मगर सरकार की शुरुआती सख्ती का असर दिखाई देता नजर आ रहा है. 

ASUS ने इससे मिलाया हाथ
मोदी सरकार की इस पूरी कवायद का मकसद स्थानीय कंपनियों को बढ़ावा देने और इंटरनेशनल ब्रैंड्स को भारत में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रोडक्शन के लिए प्रेरित करना है. सरकार द्वारा शुरू में दिखाए गए तेवर के चलते अब इस फील्ड की कुछ दिग्गज कंपनियों ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है. खबर है कि ताइवान की दिग्गज लैपटॉप और PC निर्माता कंपनियां भारत में कांट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग की कोशिश में लगी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आसुस (ASUS) ने सरकार की 17000 करोड़ रुपए के PLI स्कीम के लिए फ्लेक्स नाम की मैन्युफैक्चर से साझेदारी की है.  बता दें कि फ्लेक्स अमेरिकी कंपनी है, जो भारत में अपना कामकाज तेजी से बढ़ा रही है.  

चेन्नई में लगेगी फैक्ट्री!
भारत सरकार प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के लिए 17000 करोड़ रुपए की मदद दे रही है, ताकि वैश्विक कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रेरित हो सकें. सरकार की शुरुआती सख्ती से आशंकाओं में घिरी कंपनियों को PLI एक बेहतरीन मदद नजर आ रही है, इसलिए दुनिया की दिग्गज टेक हार्डवेयर कंपनियां भारत की स्थानीय कंपनियों से लैपटॉप भारत में बनाने के लिए बातचीत करने में जुट गई हैं. ASUS की जरूरत के अनुसार फ्लेक्स चेन्नई में एक डेडीकेटेड फैक्ट्री बनाने पर विचार कर रही है. इस समय फ्लेक्स का भारत में सबसे बड़ा ग्राहक HP है. 

दूसरी कंपनियां भी करेंगी करार! 
आसुस की तरह, ताइवान की एसर (Acer) भी भारत में लैपटॉप बनाने के अपने कामकाज में तेजी लाने में जुट गई है. एसर ने पहले से ही नोएडा की कांटेक्ट मैन्युफैक्चरर डिक्शन टेक्नोलॉजी के साथ पार्टनरशिप की हुई है. माना जा रहा है कि कुछ और दिग्गज कंपनियां भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग के लिए स्थानीय कंपनियों से करार कर सकती हैं. बता दें कि आयत पर प्रतिबंध के मुद्दे पर सरकार ने हाल ही में एक संयुक्त बैठक आयोजित की थी, जिसमें आसुस, डेल, एसर, एपल, सैमसंग, इंटेल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था. बैठक का एजेंडा आयात प्रतिबंधों के प्रभाव पर चर्चा करना और भारत में लैपटॉप के लोकल प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए समाधान तलाशना था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago