होम / टेक / जिनके पास होगा ये मोबाइल फोन, अगले हफ्ते से उठा पाएंगे 5G का मजा! जानिए क्या करना होगा

जिनके पास होगा ये मोबाइल फोन, अगले हफ्ते से उठा पाएंगे 5G का मजा! जानिए क्या करना होगा

दूरसंचार विभाग की ओर से बुधवार को एक मोबाइल बनाने वाली कंपनियों की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 5G सेवाओं को शुरू करने को लेकर चर्चा हुई, 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: 5G को लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन अब भी ये सामान्य इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं है, अभी इसके ट्रायल ही चल रहे हैं, साथ ही सारे मोबाइल फोन भी अभी 5G इनेबल नहीं है, उसमें से iPhones भी है. लेकिन अब iPhones यूजर्स के लिए अच्छी खबर है, iPhones में  अगले हफ्ते से 5G सर्विसेज मिलने लगेंगी. Apple 5G को iOS 16 Beta सॉफ्टवेयर प्रोग्राम में अगले हफ्ते से कुछ चुनिंदा iPhone के लिये शुरू करेगा. 

Apple Beta का बीटा सॉफ्टवेयर 
‘Apple Beta Software Program’ के तहत Airtel और Jio कस्टमर्स जो iOS 16 Beta सॉफ्टवेयर अपडेट को डाउनलोड करेंगे वो 5G सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे और इसका फीडबैक कंपनी को भेज सकेंगे. फाइनल अपडेट सॉफ्टवेयर दिसंबर तक आने की उम्मीद है. iPhone 14, iPhone 13, iPhone 12 और iPhone SE (तीसरी जेनरेशन) के यूजर्स इन मॉडल्स के लिए आने वाले 5G सॉफ्टवेयर अपडेट के योग्य होंगे. Apple का बीटा प्रोग्राम यूजर्स को किसी सॉफ़्टवेयर को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने से पहले प्री-रिलीज़ सॉफ़्टवेयर आजमाने और लेटेस्ट फीचर्स का अनुभव कराता है. यूजर्स जब इनका इस्तेमाल करेगा तो उसमें आ रही दिक्कतों, उसके इस्तेमाल को लेकर Apple को बता सकता है, जिससे  Apple को उन समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी. 

दूरसंचार विभाग ने बुलाई बैठक
दूरसंचार विभाग की ओर से बुधवार को एक मोबाइल बनाने वाली कंपनियों की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 5G सेवाओं को शुरू करने को लेकर चर्चा हुई, 
Apple ने इस मीटिंग में बीटा प्रोग्राम को शुरू करने पर अपनी प्रतिबद्धता जताई. Apple के अलावा भी इस बैठक में कई और मोबाइल डिवाइस निर्माता मौजूद थे, उन्होंने भी प्रतिबद्धता जताई कि उनके 5G फोन नवंबर के मध्य तक 5G के लिए तैयार हो जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक Samsung का 5G फोन 15 नवंबर से शुरू हो जाएगा. इस बैठक में, डिवाइस बनाने वाली कंपनियों ने यह चिंता जताई कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की ओर से 5G नेटवर्क रोलआउट की स्पीड धीमी होने से इन सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की कई शिकायतें हो सकती हैं. 

टेलीकॉम कंपनियों से रफ्तार बढ़ाने की गुजारिश
मोबाइल निर्माताओं की इस चिंता को लेकर संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से देश में अपने 5G नेटवर्क रोलआउट की रफ्तार बढ़ाने को कहा था, उन्होंने अपील की थी कि दूरसंचार कंपनियों को साप्ताहिक रूप से स्थापित 5G टावरों की संख्या मौजूदा 2,500 से बढ़ाकर कम से कम 10,000 करने की जरूरत है. DoT के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- "हम उन्हें और 5G टावर लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, उम्मीद करते हैं कि हमारे पास अगले साल अक्टूबर तक पूरे देश में पर्याप्त कवरेज के साथ 5G नेटवर्क होगा"

कब शुरू होगी 5G सर्विसेज 
इससे पहले, Apple ने कहा था कि वह "भारत में अपने कैरियर पार्टनर्स के साथ काम कर रही है ताकि गुणवत्ता और प्रदर्शन के लिए नेटवर्क वैलिडेशन और टेस्टिंग पूरा होते ही iPhone यूजर्स के लिए सबसे अच्छा 5G अनुभव लाया जा सके". Apple ने कहा, '5G को एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इनेबल किया जाएगा और दिसंबर में Apple यूजर्स के लिए इसे रोल आउट करना शुरू कर दिया जाएगा.' अपने बीटा प्रोग्राम के बारे में जानकारी साझा करते हुए Apple ने कहा कि 5G-इनेबल्ड iPhones वाले यूजर्स Apple वेबसाइट पर अपने डिवाइस को इनरोल करके और लेटेस्ट बीटा रिलीज़ और उसके बाद के अपडेट को हासिल कर सकते हैं, जिसमें सॉफ़्टवेयर अपडेट शामिल हैं जो एयरटेल और Jio ग्राहकों के लिए अगले हफ्ते से उपलब्ध होंगे.

VIDEO: iPhone 14 Pro का स्टॉक खत्म, केंद्रीय मंत्री ने की Apple से बात


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago