होम / टेक / Apple फैन्स के लिए बुरी खबर, भारत से जा रही है Iphone बनाने वाली कंपनी!

Apple फैन्स के लिए बुरी खबर, भारत से जा रही है Iphone बनाने वाली कंपनी!

भारत में अपने ऑपरेशंस को खत्म करने के लिए Wistron जल्द ही NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) और कंपनी रजिस्ट्रार के पास जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एप्पल (Apple) धीरे-धीरे भारत में अपनी पकड़ को मजबूत कर रहा है. हाल ही में एप्पल ने मुंबई में देश का पहला एप्पल स्टोर खोला था जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी एक एप्पल स्टोर खुला था. लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो एप्पल के भारतीय फैन्स को परेशान कर सकती है. दरअसल ताईवानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Wistron 15 सालों तक भारत में बिजनेस करने के बाद अब भारत से पलायन करने के बारे में विचार कर रही है. 

टाटा ने किया कब्जा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले वर्ष तक भारत में अपने ऑपरेशंस को खत्म करने के लिए Wistron जल्द ही NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) और कंपनी रजिस्ट्रार के पास जा सकती है. पिछले महीने ऐसी रिपोर्ट्स सामने आयीं थीं जिनमें कहा गया था कि कर्नाटक में Wistron की Iphone बनाने वाली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को अब टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) द्वारा अपने कब्जे में कर लिया गया है. Iphone बनाने वाली कंपनी Wistron की कर्नाटक स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भारत में कंपनी के कुल बिजनेस का सबसे बड़ा हिस्सा है. 

Wistron के अन्य प्लान्स
दक्षिण भारत में स्थित इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के अलावा Wistron ‘इन्टरनेट ऑफ थिंग्स’ (Internet Of Things) को लेकर भी प्लानिंग कर रही थी. इतना ही नहीं Wistron देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के क्षेत्र में भी अपने बिजनेस को बदहाने के बारे में सोच रही थी. इस वक्त कंपनी की कर्नाटक स्थित फैसेलिटी के कर्मचारियों की संख्या 12,000 है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Wistron द्वारा एप्पल के प्रोडक्ट्स की रिपेयरिंग और मेंटेनेंस इकलौता ऐसा बिजनेस है जो भारत में जारी रहेगा. एक बार टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के द्वारा टेकओवर पूरा कर लेने के बाद Wistron भारत से अपने बिजनेस का पलायन शुरू कर सकती है. भारत में पहली बार Wistron की सब्सिडियरी की शुरुआत साल 2008 में एक सेल्स और मेंटेनेंस के रूप में हुई थी जिसे ICT सर्विस मैनेजमेंट सोल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था. 

यहां बनते हैं Iphone 12 और 14 मॉडल्स
Wistron की बैंगलोर स्थित फैसिलिटी 44 एकड़ में फैली हुई है और इस फैसिलिटी में 8 असेंबली लाइन्स मौजूद हैं और इस फैसिलिटी में Iphone 14 और Iphone 12 मॉडल्स को बनाया जाता है. भारत में Wistron के अलावा Iphone के अलावा दो अन्य ताईवानी मैन्युफैक्चरर्स भी हैं जिनका नाम Foxconn और Pegatron कोर्पोरेशन है. भारत में एप्पल Iphone की मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख हिस्से का मालिक Foxconn है. 
 

यह भी पढ़ें: सरकार ने कम किया विंडफॉल टैक्स, क्या तेल के दाम होंगे कम?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

6 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

4 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

3 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

3 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

5 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

4 hours ago