होम / टेक / इंस्टाग्राम का आया नया फीचर, नहीं दिया ध्यान तो तुरंत हो जाएंगे हमेशा के लिए ब्लॉक!

इंस्टाग्राम का आया नया फीचर, नहीं दिया ध्यान तो तुरंत हो जाएंगे हमेशा के लिए ब्लॉक!

इस नए बदलाव के लिए पहले टेस्ट रिजल्ट के आधार पर, कंपनी को उम्मीद है कि अब हर हफ्ते 4 मिलियन कम खातों को ब्लॉक करने की जरूरत पड़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सैन फ्रांसिस्को: इंस्टाग्राम ने 'हिडन वर्ड्स' के अपडेट के साथ-साथ यूजर्स को दुर्व्यवहार से बचाने के लिए नए फीचर शुरू किए हैं. कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि अब यदि कोई आपत्तिजनक कमेंट करने के बाद ब्लॉक हो जाता है तो फिर से उसका आपके साथ जुड़ना मुश्किल हो जाएगा.

4 मिलियन कम खातों को ब्लॉक करना होगा
इस नए बदलाव के लिए पहले टेस्ट रिजल्ट के आधार पर, कंपनी को उम्मीद है कि अब हर हफ्ते 4 मिलियन कम खातों को ब्लॉक करने की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि ये खाते अब खुद ब खुद ब्लॉक्ड हो जाएंगे. लॉन्च होने के बाद से, कम से कम 10,000 फॉलोअर्स वाले हर पांच में से एक यूजर ने हिडन वर्ड्स फीचर को चालू कर दिया है.

निगेटिव, आपत्तिजनक और हानिकारक कंटेंट बंद हो जाएंगे
इससे निगेटिव, आपत्तिजनक और हानिकारक कंटेंट को रोकने में मदद मिलेगी. कंपनी के मुताबिक इस फीचर के बाद आपत्तिजनक कंटेंट में कम से कम  40 फीसदी की कमी आ सकती है. प्रत्येक यूजर किसी भी समय इसकी सेटिंग्स को चालू या बंद कर सकता है. कंपनी ने कहा कि यह फीचर सभी यूजर्स को किसी क्रिएटर को मैसेज रिक्वेस्ट भेजते समय यह याद दिलाता है कि हमेशा सम्मानजनक शब्दों का यूज करें नहीं तो आप ब्लॉक किए जा सकते हैं.

WhatsApp ने भी लॉन्च किया नया फीचर
गौरतलब है कि हाल में ही WhatsApp ने भी एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है- Create Call Link. ये आपको आपके WhatsApp में Calls टैब में दिखाई देगा. इस फीचर की खासियत ये है कि अब आप Google Meet या Zoom Meet की तरह WhatsApp में भी Group Video Call Link या फिर Group Voice Call Link क्रिएट कर सकते हैं और उस लिंक को उन सभी यूजर्स के साथ शेयर कर सकते हैं, जिन्हें आप कॉल में जोड़ना चाहते हैं.

IOS यूजर्स के लिए पहले से ही था यह फीचर
आपको बता दें कि WhatsApp का यह फीचर IOS यूजर्स के लिए पहले से ही मौजूद था. IOS में यह फीचर 'कॉल लिंक्स' के नाम से मौजूद है, पर इस फीचर को अब सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

2 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

3 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

18 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago