होम / टेक / इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च किया नया ऐप, अब एक ही जगह मिलेगी सारी जानकारी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च किया नया ऐप, अब एक ही जगह मिलेगी सारी जानकारी

करदाता इस मोबाइल ऐप से सोर्स, इंटरेस्ट, डिविडेंड और शेयर ट्रांजेक्शन्स पर इकट्ठा किये गए टैक्स और टैक्स कटौती के बारे में एक ही जगह पर जान पायेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कल बताया कि, डिपार्टमेंट ने ‘AIS फॉर टैक्सपेयर’ नाम का एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. करदाता इस मोबाइल ऐप की मदद से सोर्स, इंटरेस्ट, डिविडेंड और शेयर ट्रांजेक्शन्स पर इकट्ठा किये गए टैक्स और टैक्स कटौती के बारे में एक ही जगह पर जान पायेंगे. यह सारी जानकारी AIS (एनुअल इन्फोर्मेशन स्टेटमेंट) का हिस्सा होगी जिसे CBDT (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज) द्वारा कुछ सालों पहले लॉन्च किया गया था. 

क्या है AIS?
CBDT ने कुछ साल पहले AIS को लॉन्च किया था और ऐसा इसलिए किया गया था ताकि इनकम टैक्स रिटर्न्स फाइल करने के समय पर करदाताओं को सारा उपलब्ध डाटा दिया जा सके. इसके साथ-साथ, बैंकों और रजिस्ट्रेशन ऑफिसों द्वारा टैक्स संस्थाओं को दिए गए डाटा में विरोध होने पर AIS फीडबैक का ऑप्शन भी प्रदान करता है. CBDT ने एक बयान जारी कर कहा कि, इस ऐप का उद्देश्य इकट्ठा किये गए AIS/TIS डाटा को एक जगह पर दिखाना है, जो विभिन्न स्त्रोतों के द्वारा करदाता के सम्बन्ध में जानकारी इकट्ठी करता है. फिलहाल यह ऐप सिर्फ एंड्राइड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. 

ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं ऐप
इस मोबाइल ऐप को इस्तेमाल करने के लिए करदाता को ऐप में अपने पैन-कार्ड को रजिस्टर करना होगा. पैन कार्ड दर्ज करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आयेगा जिसे ई-फाइलिंग पोर्टल पर डालने के बाद आप टैक्स से सम्बंधित सारी जानकारी आपके फोन पर ही प्राप्त कर पायेंगे. इसके बाद आपको मोबाइल ऐप का एक्सेस प्राप्त करने के लिए 4 डिजिट का PIN सेट करना होगा जिसके बाद आप इस मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे. 
 

यह भी पढ़ें: रिलायंस ने Campa से पहले लॉन्च किये पर्सनल केयर ब्रैंड्स, काफी मुश्किल होगा सफर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

67वें जन्मदिन पर खास: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

4 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

17 minutes ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

59 minutes ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

1 hour ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

2 hours ago