होम / टेक / इंसानों को रिप्लेस कर रहा है AI, 7800 लोगों को नौकरी से निकालेगा IBM?

इंसानों को रिप्लेस कर रहा है AI, 7800 लोगों को नौकरी से निकालेगा IBM?

कंप्यूटर निर्माता कंपनी IBM ने घोषणा की है कि वह 7,800 लोगों को AI यानी से रिप्लेस करने के बारे में विचार कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

30 नवम्बर 2022 का दिन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नई क्रान्ति लेकर आया था. ये वही दिन है जब OpenAI ने अपने चैटबॉट ChatGPT को लॉन्च किया था. ChatGPT के लॉन्च होने के बाद से ही लोगों को दर था कि AI इंसानों की जगह लेकर उनकी नौकरियों के लिए खतरा बन सकता है और अब कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है. प्रमुख कंप्यूटर निर्माता कंपनी IBM (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स) ने एक ऐसी घोषणा की है जिसकी वजह से यह दर सच में बदलता हुआ नजर आ रहा है. 

AI करेगी इंसानों को रिप्लेस
दरअसल प्रमुख कंप्यूटर निर्माता कंपनी IBM ने घोषणा की है कि वह 7,800 लोगों को AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रिप्लेस करने के बारे में विचार कर रही है. IBM के CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) अरविन्द कृष्ण ने बयान देते हुए कहा है कि फिलहाल कंपनी ने उन नौकरियों की हायरिंग पर रोक लगा दी है जिनका काम AI बॉट्स को सौंपा जा सकता है. ChatGPT के लॉन्च होने के बाद से AI को लेकर लोगों के मन में यह डर बना हुआ था. साथ ही IBM के CEO ने यह भी बताया है कि बैक-ऑफिस फंक्शन जैसे HR (मानव संसाधन) के लिए हायरिंग की रफ़्तार को भी कम कर दिया गया है. 

कितनी नौकरियों को है खतरा?
एक इंटरव्यू के दौरान अरविन्द कृष्ण ने कहा कि आने वाले पांच सालों में उन्हें कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या का 30% हिस्सा AI और ऑटोमेशन के द्वारा रिप्लेस होता दिख रहा है. कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या के 30% हिस्से का मतलब है कि 7,800 नौकरियों को खत्म कर दिया जाएगा. AI द्वारा ई-कस्टमर सर्विस करने, टेक्स्ट लिखने और कोड जनरेट करने जैसे कामों की वजह से लोगों के बीच श्रम मार्केट में AI द्वारा इंसानों को रिप्लेस किये जाने की चिंताएं बढ़ रही हैं. 

इंसानों की भी पड़ेगी जरूरत
IBM के CEO द्वारा इंसानों की जगह AI के इस्तेमाल का बयान देना संभवत एडवांस होती टेक्नोलॉजी के जवाब में सबसे बड़ी रणनीतियों में से एक हो सकती है. इतना ही नहीं अरविन्द कृष्ण ने यह भी कहा है कि एम्प्लॉयमेंट लैटर को वेरीफाई करने जैसे सामान्य कामों को AI द्वारा पूरी तरह से रिप्लेस किया जा सकता है और इन्हें पूरी तरह से ऑटोमेट भी किया जाएगा. लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कंपनी के कर्मचारियों की इवैल्यूएशन और प्रोडक्टिविटी पर ध्यान दने जैसे HR के काम इंसानों द्वारा ही किये जायेंगे. 

एक और छंटनी
इस वक्त IBM के कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 2.6 लाख है और कंपनी द्वारा अभी सोफ्टवेयर डेवलपमेंट और कस्टमर केयर की भूमिकाओं के लिए हायरिंग भी जारी है. कंपनी के CEO द्वारा इंसानों को AI से रिप्लेस किये जाने की खबर के बीच IBM ने ले-ऑफ यानी छंटनी की जानकारी भी दी है. कंपनी द्वारा की जा रही इस छंटनी से लगभग 5000 लोगों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा. 
 

यह ही पढ़ें: सीनियर सिटीजंस से छूट छीनकर Railway ने भरा खजाना, जानें कितनी हुई कमाई   

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago