होम / टेक / Google ने अपने यूजर्स को दिया तोहफा, अकाउंट में अचानक पहुंचे 88,000 रुपये!
Google ने अपने यूजर्स को दिया तोहफा, अकाउंट में अचानक पहुंचे 88,000 रुपये!
फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि, कितने लोगों को गलती से ये पैसे मिले हैं. कुछ लोगों को बहुत ठीक-ठाक तो कुछ को बहुत ज्यादा पैसे मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
बहुत से रेडिट (Reddit) यूजर्स ने अपने गूगल पे (Google Pay) अकाउंट्स में अचानक पैसे क्रेडिट हो जाने की घटना के बारे में जानकारी दी है. कुछ यूजर्स ने बताया कि, उन्हें उनके अकाउंट में लगभग 1,072 डॉलर्स यानी 88,000 रुपये प्राप्त हुए हैं. /r/गूगल पिक्सल सब-रेडिट के यूजर्स को बताया गया है कि, उन्हें गूगल-पे से पेमेंट करने के अनुभव को ‘Dogfeed’ करने के लिए ही ये 88,000 रुपये प्राप्त हुए हैं.
क्या होती है ‘Dogfooding’?
जब किसी कंपनी के कर्मचारी कंपनी द्वारा रिलीज किये गए नए फीचर्स या सुविधाओं को पब्लिक के लिए रिलीज करने से पहले टेस्ट करते हैं तो उसे ‘Dogfooding’ कहा जाता है. इस वाकये को देखते हुए कहा जा सकता है कि, गूगल ने गलती से अनजान यूजर्स को गूगल पे के फीचर्स टेस्ट करने के लिए पैसे भेज दिए और उन कर्मचारियों को नहीं भेजे जिन्होंने कंपनी के फीचर्स को असलियत में टेस्ट किया था. माना जा रहा है कि, ऐसा किसी तरह के ग्लिच (Glitch) की वजह से हुआ है. कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि, उनके अकाउंट में पैसे आ जाने के बाद उन्हें गूगल के द्वारा मेल भेजकर संपर्क करने की कोशिश भी की गयी थी.
कितने लोगों को मिला पैसा?
फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि, कितने लोगों को गलती से ये पैसे मिले हैं. जहां कुछ लोगों को बहुत ही ठीक-ठाक पैसे मिले हैं, वहीं कुछ लोगों के अकाउंट के बैलेंस में लगभग 1000 डॉलर्स जितनी बढ़त पाई गयी है. इस मामले के जवाब में गूगल ने प्रभावित हुए यूजर्स को जानकारी देकर बताया है कि, कंपनी जल्द ही इन पेमेंट्स को रिवर्स करने की कोशिश करेगी. हालांकि, अगर गूगल ऐसा नहीं कर पाता तो ये पैसे पूरी तरह से यूजर्स के हो जायेंगे.
गूगल ने कैसे भेज दिए इतने पैसे?
अभी भी यह साफ नहीं हो पाया है कि, गूगल ने गलती से ये पैसे इन यूजर्स को कैसे भेज दिए. अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि ये समस्या सिर्फ गूगल पिक्सल चलाने वाले यूजर्स को हुई है या फिर दूसरे एंड्राइड डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी. अगर आप भी उन लकी गूगल पिक्सल यूजर्स में से एक हैं जिन्हें फ्री में पैसे मिले हैं तो आपको बता दें कि अभी यह भी साफ नहीं है कि ये पैसे आप अपने पास रख भी पायेंगे या नहीं. हालांकि, गूगल जिस तरह से इस मामले के साथ डील कर रहा है उससे लगता है कि, अगर गूगल पेमेंट्स को रिवर्स नहीं कर पाता तो आप इस कैश को रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सावधान: यदि नहीं किया ये काम, तो इन शेयरों पर नहीं मिलेगा डिविडेंड!
टैग्स