होम / टेक / Google Maps को मिली तीन नई अपडेट्स, जानिए कितना आसान होगा सफर?

Google Maps को मिली तीन नई अपडेट्स, जानिए कितना आसान होगा सफर?

Google ने Maps को बहुत से नए अपडेट्स प्रदान किए हैं और कंपनी द्वारा एक ब्लॉग पोस्ट में इन अपडेट्स के बारे में जानकारी भी प्रदान की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब भी किसी अनजानी जगह जाना हो या फिर सुबह ऑफिस जाते हुए कौन सा रास्ता खाली मिलेगा यह जानना हो, तो दिमाग में सबसे पहले Google Maps का ही नाम आता है. Google Maps हम सभी की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है और नए अपडेट्स के माध्यम से इसे ज्यादा बेहतर और शानदार बनाया जा रहा है. हाल ही में Google Maps को तीन नए अपडेट्स मिले हैं और यह अपडेट काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं. तो आइये जानते हैं Google Maps के नए अपडेट्स के बारे में और आप कैसे इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं. 

क्या हैं नए अपडेट्स?
Google ने Google Maps को बहुत से नए अपडेट्स प्रदान किए हैं और कंपनी द्वारा एक ब्लॉग पोस्ट में इन अपडेट्स के बारे में जो जानकारी प्रदान करवाई गई है वो कुछ इस प्रकार से है:

1.    Glanceable Directions: Google ने मैप्स में एक नया फीचर प्रदान करवाया है जिसे "Glanceable Directions” का नाम दिया गया है. इस फीचर के माध्यम से आप अपने फोन की स्क्रीन लॉक होने के बावजूद भी अपने गंतव्य स्थान तक जाने का रास्ता या फिर रूट देख सकेंगे. यूजर्स अपने रूट को चुनकर रास्ते में आने वाले मोड़ों और गंतव्य तक पहुंचने के अपडेटेड समय के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक आपको यह सभी जानकारियां केवल ‘नेविगेशन मोड’ में ही प्राप्त होती हैं. इसके साथ ही अगर यूजर अपनी मर्जी से गंतव्य स्थान तक जाने वाला कोई दूसरा रास्ता चुनते हैं तो Google अपने आप ही ट्रिप को अपडेट कर देता है. Glanceable Directions का यह फीचर इस महीने वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा और यह फीचर पैदल चलने, साइकिल चलाने, और सभी ड्राइविंग मोड के लिए एंड्राइड और iOS दोनों ही तरह के डिवाइसों पर उपलब्ध करवाया जाएगा. 

2.    अब हमेशा सुरक्षित होगी आपकी ट्रिप: Google ने Google Maps में एक अन्य नया फीचर भी जोड़ा है जिसकी मदद से यूजर्स Google Maps की विंडो को बंद करने के बाद भी अपनी पिछली जगहों को सेव कर पाएंगे. इस फीचर की वजह से ब्रेक लेने के बावजूद भी आपको अपनी ट्रिप फिर से प्लान करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि Google उस ट्रिप को आपको लिए सेव करके रखेगा और साथ ही आपकी प्रोग्रेस भी. Google Maps की वरिष्ठ प्रोडक्ट मेनेजर Christina Tong की मानें तो यूजर्स उन जगहों को हटा भी सकते हैं जिन्हें वह पहले भी देख चुके हैं, एक ही समय पर विभिन्न ट्रिप्स प्लान कर सकते हैं और कुछ जगहों को चुनकर उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं. 

3.    Immersive View: Google ने चार अतिरिक्त शहरों में भी Immersive View के फीचर की शुरुआत की है. इन चार शहरों के नाम Amsterdam, Dublin, Florence और Venice है. इतना ही नहीं, कंपनी इस फीचर में 500 जाने-माने लैंडमार्क्स को भी शामिल करना चाहती है. एडवांस्ड AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके Immersive View बहुत सारी फोटोज को एक साथ जोड़ता है और बहुत सी जगहों का एक मल्टीडायमेंशनल नजरिया तैयार करता है. 
 

यह भी पढ़ें: BSE मिडकैप और BSE स्मॉलकैप ने बनाया रिकॉर्ड, मार्केट-कैप भी रिकॉर्ड स्तर पर!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago