होम / टेक / Flipkart पर भारी छूट के साथ Gizmore का नया स्मार्ट वॉच लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Flipkart पर भारी छूट के साथ Gizmore का नया स्मार्ट वॉच लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

GIZFIT Glow स्मार्ट वॉच IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आती है, यानी यह धूप और बारिश में भी खराब नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में सेल का दौर चल रहा है. ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग भी का जा रही है. इसी मौके का फायदा उठाते हुए Gizmore ने  GIZFIT Glow नाम से अपनी एक नई फिटनेस स्मार्ट वॉच लॉन्च की है. इस स्मार्ट वॉच की वास्तविक कीमत 3,499 रुपये है, लेकिन इसे आप Flipkart The Big Billion Days सेल में सिर्फ 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

1.37 इंच की एमोलेड डिस्प्ले
Gizmore ने इस स्मार्ट वॉच 1.37 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है. लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने बताया कि कंपनी की यह पहली स्मार्ट वॉच है, जो इस तरह की डिस्प्ले के साथ आई है. इसके अलावा इसमें प्रीमियम लेदर स्ट्रैप भी दिया गया है. यही नहीं, इस स्मार्ट वॉच में 420X420 पिक्सल का रेजोल्यूशन भी है. धूप में भी विजिबिलिटी बनी रहे, इसके लिए कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच में 550 nits की पीक ब्राइटनेस दी है.

IP68 सर्टिफिकेशन
GIZFIT Glow स्मार्ट वॉच IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आती है, यानी यह धूप और बारिश में भी खराब नहीं होगी. दमदार बैटरी के अलावा इसमें रोटेटिंग क्राउन कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल और गूगल वॉइस असिस्टेंस भी है.

कई स्मार्ट फीचर
हेल्थ को 24X7 मॉनिटर करने वाली इस स्मार्ट वॉच में कई सारे हेल्थ और वेलनेस फीचर्स भी दिए गए हैं. जैसे- SpO2 मॉनिटर, हर्ट रेट मॉनिटरब्लड प्रेशर मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और फीमेल हेल्थ ट्रैकर. कम कीमत में इतने शानदार फीचर्स के कारण कोई भी इसका दीवाना हो जाएगा.

ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी
कंपनी ने बताया कि उसके इस नए प्रोडक्ट में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है. इस फीचर के कारण यूजर्स कॉल भी कर सकते हैं और कॉल रिसीव भी कर सकते हैं. इस स्मार्ट वॉच में बिल्ड इन माइक्रोफोन और स्पीकर भी है. इसकी वजह से आप आसानी से किसी से कॉल पर बात भी कर सकते हैं.

सेल के बाद बढ़ जाएगी कीमत
लॉन्चिंग के दौरान Gizmore ने बताया कि GIZFIT Glow एक परफेक्ट स्मार्ट वॉच है. यह एक्सक्लूसिव Flipkart पर मिल रहा है. Flipkart पर The Big Billion Days की शुरुआत हो चुकी है, जहां इसे सेल के दौरान सिर्फ 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. सेल के बाद भी Flipkart इसे खरीदा जा सकता है, लेकिन तब इसकी कीमत 3,499 रुपये हो जाएगी. यह स्मार्ट वॉच ब्लैक, ब्राउन, बरगंडी कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

VIDEO : Flipkart ने कर दिया कमाल, इतनी कम कीमत में दे रहा iPhone 13; यकीन करना मुश्किल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago