होम / टेक / Gizmore की स्मार्टवॉच GIZFIT Glow यूजर्स को आ रही पसंद, मिल रहा है डिस्काउंट भी 

Gizmore की स्मार्टवॉच GIZFIT Glow यूजर्स को आ रही पसंद, मिल रहा है डिस्काउंट भी 

GIZFIT Glow में वॉयस कंट्रोल की सुविधा है. वॉच गूगल वॉयस असिस्टेंट और सिरी को भी सपोर्ट करती है. इससे आप कॉल भी लगा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्मार्ट एसेसरीज, फिटनेस गियर और होम ऑडियो ब्रांड गिज़मोर (Gizmore) ने हाल ही में अपनी नई फिटनेस स्मार्टवॉच GIZFIT Glow लॉन्च की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. 1.37-इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाली इस स्मार्ट वॉच की कीमत वैसे तो 3,499 रुपए है, लेकिन Flipkart से फिलहाल इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है. 

वॉयस कंट्रोल की सुविधा
यह Gizmore की पहली स्मार्टवॉच है, जो AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है. इसमें प्रीमियम लेदर स्ट्रैप है और इसका रिजोल्यूशन 420×420 पिक्सल है. कंपनी का दावा है कि GIZFIT Glow की बैटरी पावरफुल है. यह स्मार्ट वॉच IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जिसका मतलब है कि घड़ी धूप और बारिश में जल्दी खराब नहीं होगी. इस वॉच में वॉयस कंट्रोल की सुविधा है. वॉच गूगल वॉयस असिस्टेंट और सिरी को भी सपोर्ट करती है. इससे आप कॉल भी लगा सकते हैं.

मिलते हैं ये फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें SpO2 Monitor, Heart Rate monitor, Blood pressure monitor, Stress monitor, Sleep tracker, Female health tracker और Meditative Breathing Feature हैं. फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्ट वॉच को 4.1 की रेटिंग मिली है. सबसे ज्यादा लोग इसके डिस्प्ले और डिज़ाइन से खुश हैं. हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि बैटरी को और बेहतर बनाया जा सकता था. वो GIZFIT Glow की बैटरी की परफॉरमेंस से खुश नहीं हैं. इससे पहले कंपनी ने गिज़फिट अल्ट्रा को लॉन्च किया था. इस स्मार्टवॉच को आज की गेमिंग पीढ़ी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है.

क्या कहना है कंपनी का?
वहीं, Gizmore के सीईओ और डायरेक्टर Sanjay Kalirona का कहना है कि स्मार्टवॉच मार्केट के गैप को भरने के लिए Gizmore 2018 में बाजार में आई थी. तब से हम कुछ न कुछ नया करने पर जोर दे रहे हैं. कंज्यूमर्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए फीचर्ड पैक्ड और इनोवेटिव डिवाइस के जरिए हम मार्केट में अपनी एक अलग जगह बनाने में सक्षम हैं. हमारे लाइनअप में किफायती से लेकर प्रीमियम वॉच तक शामिल हैं. उन्होंने आगे कहा कि इनोवेशन हमारे DNA में है और हम ज्यादा बेहतर करने के लिए खुद को चुनौती देने में नहीं झिझकते.

क्वालिटी और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस
GIZFIT Glow के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे सभी उत्पादों को लॉन्च करने से पहले बड़े पैमाने पर टेस्टिंग से गुजारा जाता है. हम अपने ग्राहकों के साथ लंबे समय तक रिश्ता रखना चाहते हैं, इसलिए प्रोडक्ट की क्वालिटी और ड्यूरेबिलिटी पर जोर देते हैं. हम भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर अपनी स्मार्टवॉच तैयार करते हैं और उन्हें इस तरह डिज़ाइन किया जाता है कि वो सालों-साल चलती रहें. Sanjay Kalirona ने कहा कि लुक से लेकर फंक्शनलिटी तक, हम अपनी डिवाइस के हर पहलू पर ध्यान देते हैं. हमारा प्रयास इंटेलिजेंट एक्सेसरीज, ऑडियो और लाइफस्टाइल उत्पादों को सुलभ बनाना है और उन्हें प्रीमियम गुणवत्ता और स्टाइलिश डिवाइस की तलाश करने वाले सभी लोगों की पहुंच के भीतर रखना है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago