होम / टेक / Musk का बड़ा खेल: Twitter से गायब हुई नीली चिड़िया, अब नजर आ रहा 'Doge'

Musk का बड़ा खेल: Twitter से गायब हुई नीली चिड़िया, अब नजर आ रहा 'Doge'

अपने फैसलों से चौकाने वाले Elon Musk ने Twitter का लोगो बदल दिया है. अब नीली चिड़िया वहां नजर नहीं आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर (Twitter) की पहचान बन चुकी नीली 'चिड़िया' अब गायब हो गई है और उसकी जगह 'कुत्ते' ने ले ली है. दरअसल, Elon Musk ने ट्विटर के साथ बड़ा खेल करते हुए उसका लोगो बदल दिया है. अब ट्विटर पर नीली चिड़िया के बजाए कुत्ता नजर आ रहा है. सोमवार रात को अचानक हुए इस बदलाव से हर कोई हैरान है. ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड कर रहा है. 

हमेशा के लिए बदल गया लोगो?
नीली चिड़िया Twitter की पहचान बन गई थी, ऐसे में किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इसे बदलने की क्या जरूरत थी. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि लोगो में यह बदलाव परमानेंट है या कुछ समय के लिए. Elon Musk ने भी इसके बारे में कुछ खास नहीं कहा है. उन्होंने कुछ ट्वीट जरूर किए हैं, लेकिन यह नहीं बताया है कि ट्विटर का लोगो हमेशा के लिए बदल दिया गया है या फिर ये महज एक प्रयोग है. अपने एक ट्वीट में Musk ने एक फोटो शेयर की, जिसमें एक कुत्ता कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और ट्रैफिक पुलिस वाले के हाथ में लाइसेंस है, जिस पर नीली चिड़िया की फोटो है. कुत्ता कह रहा है कि यह पुरानी फोटो है. 

Musk बोले - मैंने वादा निभाया
Twitter के मालिक Musk ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उनकी और एक ट्विटर यूजर की पुरानी बातचीत है. इस शख्स ने Musk को सलाह दी थी कि ट्विटर खरीद लो और इसके लोगो को 'Doge' से बदल दो. अब Elon Musk ने लिखा है कि उन्होंने अपना वादा निभा दिया है. बता दें कि 'Doge' का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर मीम्स में किया जाता है. डॉगकॉइन (Dogecoin) नाम से क्रिप्टो करेंसी भी है, जिसे Elon Musk लंबे समय से प्रमोट करते आ रहे हैं. 

Dogecoin की कीमत में उछाल
वहीं, ट्विटर द्वारा अपने लोगो को चिड़िया से बदलकर 'Doge' करने से क्रिप्टो डॉगकॉइन (Dogecoin) की कीमत में उछाल दर्ज किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत कुछ ही देर में 20 फीसदी उछल गई है. डॉगकॉइन को मेमेकॉइन भी कहा जाता है. गौरतलब है कि Elon Musk ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है, कुछ न कुछ अलग और अजीब करते आ रहे हैं. वह बड़े पैमाने पर छंटनी कर चुके हैं और पैसा कमाने के लिए ज़्यादातर फीचर्स के लिए शुल्क निर्धारित कर रहे हैं.    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago