होम / टेक / क्या एलन मस्क के बॉस बनते ही Twitter के 75% कर्मचारियों की होगी छुट्टी! जानिये जवाब
क्या एलन मस्क के बॉस बनते ही Twitter के 75% कर्मचारियों की होगी छुट्टी! जानिये जवाब
द वाशिंगटन पोस्ट में एक छपी खबर के बाद परेशान थे, जिसमें ये कहा गया था कि मस्क जब ट्विटर की गद्दी संभालेंगे तो 75 परसेंट कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्ली: Twitter के कर्मचारी को आज एलन मस्क ने बहुत बड़ी राहत दी है, उन्होंने साफ किया है कि जब वो ट्विटर के बॉस बन जाएंगे तो उनकी छंटनी की कोई योजना नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये बताया गया है, एलन मस्क ने ट्विटर में 75 परसेंट कर्मचारियों की छंटनी की योजना नहीं बना रहे हैं.
Twitter में नहीं होगी छंटनी!
एलन मस्क की Twitter को खरीदने की 44 बिलियन डॉलर की डील शुक्रवार को होने की संभाना है, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सैन फ्रांसिस्को के अपने ऑफिस में संबोधन के दौरान कर्मचारियों की छंटनी को लेकर पहले कही बात को से इनकार किया गया है. एलन मस्क की ये बात उन कर्मचारियों के लिये बड़ी राहत की खबर है जो पिछले हफ्ते द वाशिंगटन पोस्ट में एक छपी खबर के बाद परेशान थे, जिसमें ये कहा गया था कि एलन मस्क जब ट्विटर की गद्दी संभालेंगे तो 75 परसेंट कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे. हालांकि, ट्विटर ने छंटनी की खबरों का खंडन किया और रिपोर्ट आने के बाद तुरंत अपने कर्मचारियों को एक स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें कहा गया कि कंपनी की छंटनी की कोई योजना नहीं है.
कई लोग पहले ही जा चुके
ट्विटर के जनरल काउंसल सीन एडगेट ने कर्मचारियों को एक ई-मेल भी किया है, जिसमें यहीं कहा गया है कि कंपनी की छंटनी की योजना नहीं है. बहरहाल, जब से मस्क ने ट्विटर को खरीदने का ऐलान किया है, तब से ट्विटर के ऑफिसों में निराशा छाई हुई है. अप्रैल के बाद से, जब पहली बार इस सौदे की घोषणा की गई थी, कई लोग पहले ही ट्विटर को अलविदा कह चुके हैं. इनमें से कुछ बड़े बड़े पदों पर बैठे लोग भी हैं, इसमें इल्या ब्राउन शामिल हैं, जो कि प्रोडक्ट मैनेजमेंट फॉर हेल्थ, कंवर्सेशन और ग्रोथ की वाइस प्रेसिडेंट थीं, कैटरीना लेन- जो कि वाइस प्रेसिडेंट- Twitter Service थी और मैक्स शमीजर जो कि हेड ऑफ डाटा साइंस थे.
पराग अग्रवाल से मतभेद
इसके अलावा ट्विटर के मौजूदा CEO पराग अग्रवाल के साथ मस्क के मतभेद भी सभी को पता हैं, खबर तो ये भी उड़ी थी कि पराग अग्रवाल को एलन मस्क हटाने वाले हैं, अग्रवाल ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया था. कई मौकों पर एलन मस्क ने ट्विटर पर पराग अग्रवाल की खिंचाई भी की थी. जिससे ये पता चल गया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है.
VIDEO: सबसे ज्यादा कौन सा टूथपेस्ट बिकता है? 200 देशों पर करता है राज
टैग्स