होम / टेक / Elon Musk को सब्सक्राइब फीचर से होगी जबरदस्त कमाई, क्रिएटर्स को भी होगा फायदा?

Elon Musk को सब्सक्राइब फीचर से होगी जबरदस्त कमाई, क्रिएटर्स को भी होगा फायदा?

इस बात का खुलासा भी किया गया था कि कम से कम 24,700 ट्विटर यूजर्स ने एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए उनके अकाउंट को सब्सक्राइब किया हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में ट्विटर (Twitter) ब्लू-टिक को लेकर काफी विवाद सामने आया था. माइक्रोब्लॉगिंग साईट ट्विटर ने कुछ समय पहले ही ब्लू-टिक के लिए सब्सक्रिप्शन का फीचर लॉन्च किया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्विटर के मालिक Elon Musk इस सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम की बदौलत अपने लिए हर महीने लगभग 100,000 डॉलर्स कमा सकते हैं. 

क्रिएटर्स कर सकते हैं मोनेटाईज
24 अप्रैल 2023 को Musk ने ट्वीट करते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें यह समझाया गया था कि कंटेंट क्रिएटर्स किस तरह नए फीचर के इस्तेमाल से अपने अकाउंट को मोनेटाईज कर सकते हैं. Elon Musk द्वारा शेयर किये गए इस स्क्रीनशॉट में इस बात का खुलासा भी किया गया था कि कम से कम 24,700 ट्विटर यूजर्स ने एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए उनके अकाउंट को सब्सक्राइब किया हुआ है. 

सब्सक्रिप्शन फीचर्स से क्रिएटर्स को भी फायदा?
सब्सक्रिप्शन फीचर किसी भी कंटेंट क्रिएटर को ट्विटर पर अपने सब्सक्राइबर्स से मासिक फीस वसूलने का मौका देता है और बदले में सब्सक्राइबर को उस क्रिएटर का एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने को मिलता है. कोई भी कंटेंट क्रिएटर अपने सब्सक्राइबर्स को लॉन्ग-फॉर्म वीडियोज, लॉन्ग-फॉर्म टेक्स्ट, और सब्सक्राइबर ओनली स्पेस जैसे एक्सक्लूसिव कंटेंट उपलब्ध करवा सकता है. 

इस तरह होगी कमाई
Musk की प्रोफाइल के अनुसार उनके सब्सक्राइबर्स को Musk के एक्सक्लूसिव कंटेंट को देखने के लिए हर महीने 4 डॉलर्स देने होंगे. अगर हर महीने 4 डॉलर के इस अमाउंट को Musk के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या यानी 24,700 से गुणा किया जाए तो पता चलता है कि हर महीने Elon Musk लगभग 98,800 डॉलर्स कमा सकते हैं. Elon Musk एक वक्त पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे लेकिन इस वक्त वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों कि लिस्ट में दुसरे स्थान पर मौजूद हैं. 

ट्विटर के अलावा Elon की अन्य कंपनियां
ट्विटर के अलावा Musk 4 अन्य कंपनियों के मालिक हैं जिनके नाम Tesla, SpaceX, The Boring कंपनी, और Neuralink हैं. Elon Musk ने पिछले साल अक्टूबर में माइक्रोब्लॉगिंग साईट ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर्स की एक डील पूरी करके खरीद लिया था और बाद में कंपनी द्वारा एक बड़ी छंटनी भी की गयी थी. फिलहाल ट्विटर के कर्मचारियों की कुल संख्या 1500 के आस पास है जो Elon द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण से पहले 80% हुआ करती थी. 
 

यह भी पढ़ें: इस Private Bank में हिस्सेदारी बढ़ाएंगे प्रमोटर्स, इन्वेस्टर्स को मिलेगी ये खुशखबरी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago