होम / टेक / इस IPhone की कीमत लाखों में नहीं, करोड़ों में है; खासियत जान दिमाग घूम जाएगा

इस iPhone की कीमत लाखों में नहीं, करोड़ों में है; खासियत जान दिमाग घूम जाएगा

जबर्दस्त कस्टम iPhone और एक्सेसरीज बनाने के लिए मशहूर कैवियार के डिजाइनरों ने iPhone 14 Pro को डिजाइन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: iPhone 14 Pro Max इस समय दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन में से एक है. इसकी कीमत 1,39,900 रुपये है, लेकिन जब आप Apple के फोन के नए संस्करण की कीमत सुनेंगे, जो रोलेक्स घड़ी के साथ आता है, तो iPhone 14 Pro Max की कीमत कुछ भी नहीं लगेगी.

इस कस्टमाइज iPhone की कितनी है कीमत?
जबर्दस्त कस्टम iPhone और एक्सेसरीज बनाने के लिए मशहूर कैवियार के डिजाइनरों ने iPhone 14 Pro को डिजाइन किया है, जिसके बैक पैनल पर लग्जरी येलो गोल्ड रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना वॉच लगाया गया है. जो रोलेक्स घड़ी इस iPhone में लगाई गई है, वो आठ हीरे के साथ आती है और इसकी कीमत 1,33,420 डॉलर (1.1 करोड़ रुपये से अधिक) है.

कलात्मक रचना का एक हिस्सा है
इस मामले पर कैवियार ने कहा, "रोलेक्स घड़ी वाला आईफोन सिर्फ एक एडिशन ही नहीं है, बल्कि एक कलात्मक रचना का हिस्सा है जो रोलेक्स डेटोना संग्रह के इतिहास को श्रद्धांजलि देती है." इससे पहले, कंपनी ने iPhone केस को एक ओरिजिनल 80 मिलियन साल पुराने T.Rex दांत, 18K सोने के AirPods और सौर पैनल के साथ एक 'Tesla' iPhone के टुकड़े के साथ नया रूप दिया था.

पूरी तरह से फंक्शनल है घड़ी
अब कस्टमाइज्ड iPhone 14 Pro की बात करें तो इसके बैक पर रोलेक्स वॉच 18K गोल्ड डैशबोर्ड डायल और स्विच के साथ पूरी तरह से फंक्शनल है. IPhone 14 Pro की आउटर बॉडी को 1930 के दशक की रेसिंग कारों के स्टाइल में बनाया गया है, जैसे कैंपबेल का ब्लू बर्ड, जिसने डेटोना ट्रैक पर वर्ल्ड स्पीड रिकॉर्ड बनाया. सोने से बने आकर्षक स्पीडोमीटर और स्विच सुपरकार के डैशबोर्ड की तरह दिखते हैं.

कैवियार ने कहा कि इस बार टारगेट iPhone 14 Pro था, जिसकी बॉडी में रोलेक्स घड़ी लगी हुई थी. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "गोल्डन रोलेक्स डेटोना अपने आप में कला का एक अद्भुत नमूना है. IPhone 14 Pro का बैक रोलेक्स डेटोना परपेचुअल मैकेनिज्म, मैकेनिकल क्रोनोग्राफ, ऑटोमैटिक वाइंडिंग और वाइंडिंग क्राउन के साथ आता है. इसमें लगाया गया स्विच फंक्शनल है, पर इसे डेकोरेटिव पर्पस से ही लगाया गया है."

इंस्ट्रूमेंट पैनल पर डायल में स्पीडोमीटर, ऑयल और फ्यूल इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं, जो इसके लुक को चार चांद लगा रहे हैं. आपको बता दें कि डेटोना रेसिंग के लिए डेडिकेटेड है और इसे पेशेवर ड्राइवरों के लिए डिजाइन किया गया था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago