होम / टेक / नोएडा पहुंची Corning, भारत में बनेगा सबसे मजबूत स्मार्टफोन ग्लास?

नोएडा पहुंची Corning, भारत में बनेगा सबसे मजबूत स्मार्टफोन ग्लास?

स्मार्टफोन खरीदते हुए आपने पाया होगा कि डिस्प्ले के फीचर्स में आमतौर पर ‘Corning Gorilla Glass’ लिखा होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ये दौर स्मार्टफोन्स का है और स्मार्टफोन्स का एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण पक्ष हैं उनकी डिस्प्ले. जहां एक स्मार्टफोन की डिस्प्ले में ब्राईटनेस, रंग और साइज जैसे पक्षों पर प्रमुख रूप से ध्यान दिया जाता है, वहीँ दूसरी तरफ एक स्मार्टफोन की डिस्प्ले की मजबूती भी एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण पक्ष है. दूसरी तरफ जब बात दुनिया के सबसे मजबूत स्मार्टफोन ग्लास बनाने की आती है तो कोर्निंग (Corning) का नाम ही दिमाग में आता है. 

भारत आ रही है Corning
एप्पल (Apple), शाओमी (Xiaomi), विवो (Vivo), और सैमसंग (Samsung) जैसी जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनियों के स्मार्टफोन खरीदते हुए अगर आपने कभी फीचर्स की लिस्ट पर ध्यान दिया होगा तो पाया होगा की डिस्प्ले के फीचर्स में आमतौर पर ‘Corning Gorilla Glass’ लिखा होता है. इसमें Corning कुछ और नहीं बल्कि कंपनी का नाम है और ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता है. कोर्निंग सिर्फ स्पेशलिटी ग्लास ही नहीं बनाती बल्कि स्पेशलिटी ग्लास बनाने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी भी है. अब खबर आ रही है कि स्पेशलिटी ग्लास बनाने वाली कंपनी कोर्निंग (Corning) जल्द ही अपना बिजनेस लेकर भारत आ रही है.

भारत इम्पोर्ट करता है ग्लास
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोर्निंग ग्लास बनाने की अंतिम प्रक्रिया के लिए नोएडा आधारित Opteimus Infra के साथ साझेदारी की है. रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि शुरूआती चरण में कंपनियां तेलंगाना में फैक्टरी लगाने के बारे में विचार कर रही हैं और इस संबंध में ही 1000 करोड़ रूपए की इन्वेस्टमेंट भी की जा सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लास एक ऐसा प्रमुख कारक है जिसे वर्तमान में भारत में इम्पोर्ट किया जाता है. 

800 लोगों को मिलेगी नौकरी
अगर मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों को मानें तो दोनों कंपनियों के बीच किए गए समझौते में Opteimus की हिस्सेदारी 70% की होगी जबकि बाकी की हिस्सेदारी कोर्निंग (Corning) की होगी. कोर्निंग एक प्रमुख टेलीकम्युनिकेशन कंपनी एवं इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है जो कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर मैन्युफैक्चरिंग करती है. इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि जब देश में ही प्रमुख रूप से ग्लास का निर्माण शुरू होगा तो सरकार द्वारा इम्पोर्ट को कम करने की कोशिश भी की जा सकती है. इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस जॉइंट वेंचर की बदौलत लगभग 800 लोगों को नौकरी प्राप्त हो सकती है. 
 

यह भी पढ़ें:  Gadar 2 Box Office: क्या 500 करोड़ के पार पहुंचेंगे तारा सिंह?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago