होम / टेक / डेटा के फेर में फंसी चीनी मोबाइल कंपनी Realme, सरकार ने दिए एक्शन के संकेत

डेटा के फेर में फंसी चीनी मोबाइल कंपनी Realme, सरकार ने दिए एक्शन के संकेत

भारत के स्मार्टफोन मार्केट में चीनी कंपनी रियलमी ने अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर ली है. उसने हाल ही में दो नए मोबाइल भी लॉन्च किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी (Realme) एक बड़ी मुश्किल में फंसती नजर आ रही है. कंपनी पर यूजर्स का पर्सनल डेटा कैप्चर करने का आरोप है. दरअसल, कंपनी के मोबाइल फोन में एक ऑप्शन है, जो डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहता है. इसके चलते चीनी कंपनी अपने यूजर्स का पर्सनल डेटा कैप्चर करती है. वहीं, सरकार अब इस मामले में एक्शन मोड में नजर आ रही है. IT मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने कहा है कि आरोपों की जांच कराई जाएगी.

Sheth छोड़ चुके हैं साथ
रियलमी (Realme) को हाल ही में एक बड़ा झटका लग चुका है. 5 सालों तक कंपनी के साथ रहे माधव सेठ (Madhav Sheth) उसका साथ छोड़ चुके हैं. माधव रियलमी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और उन्हीं के नेतृत्व में Realme भारत में एक बड़े ब्रैंड के रूप में खुद को स्थापित करने में सफल रही. माधव के कार्यकाल में रियलमी 50 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स को सबसे तेजी से बेचने वाली कंपनी बन गई थी. इसके साथ ही रियलमी एक समय पर देश में स्मार्टफोन मार्केट का दूसरा बड़ा प्लेयर कहलाने लगी थी. ऐसे में यूजर्स का पर्सनल डेटा कैप्चर करने का आरोप कुछ ही दिनों में कंपनी के लिए दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है.

क्या चीन जा रहा डेटा?
ट्विटर पर Rishi Bagree नामक एक यूजर ने लिखा है कि रियलमी स्मार्टफोन में एक फीचर (एनहांस्ड इंटेलीजेंट सर्विस) है, जो यूजर्स का डेटा (कॉल लॉग, SMS और लोकेशन संबंधी जानकारी) कैप्चर करता है और ये फीचर डिफ़ॉल्ट रूप से ऑन रहता है. जब आप फोन की सेटिंग में जाते हैं, तभी आपको पता चलता है कि ये डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहता है. Rishi ने आगे लिखा है कि भारतीय यूजर्स को अंधेरे में रखा जा रहा है और उनकी मर्जी के बिना उनका डेटा कैप्चर किया जा रहा है. इसे जबरन सहमति कहा जा सकता है, क्योंकि यह डिफ़ॉल्ट रूप से चालू है. क्या यह डेटा चीन को भेजा जा रहा है?

मंत्री ने दिया जवाब
आरोपों वाले इस ट्वीट का जवाब देते हुए आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लिखा है कि मामले की जांच की जाएगी. उन्होंने अपने इस ट्वीट में मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया है. माना जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर चीनी कंपनी रियलमी मुश्किल में फंस सकती है. बता दें कि रियलमी भारत में एक लोकप्रिय ब्रैंड बन गई है. यहां उसके पास करीब 14.5% बाजार हिस्सेदारी है. वैसे, ये पहली बार नहीं है कि किसी चीनी कंपनी पर यूजर्स का डेटा एकत्र करने के आरोप लगे हैं. अमेरिका ने इसी आरोप में Huawei के देश में कारोबार करने पर बैन लगा दिया था.

 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago