होम / टेक / ChatGPT से सिर्फ बात करके हर साल कमा सकते हैं 2.5 करोड़ रुपये!
ChatGPT से सिर्फ बात करके हर साल कमा सकते हैं 2.5 करोड़ रुपये!
हाल ही में इस स्टार्टअप ने ‘प्रोम्प्ट इंजिनियर और लाइब्रेरियन’ की पोस्ट के लिए 3,35,000 डॉलर्स की सालाना सैलरी का ऐड जारी किया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
जैसे-जैसे ChatGPT और AI लोगों के बीच अपनी क्षमता की वजह से मशहूर हुए, एक सवाल ने लोगों के मन में इन टूल्स के खिलाफ डर पैदा कर दिया. इन टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों को डर सताने लगा कि कहीं ये टूल्स उनकी नौकरियों के लिए खतरा तो नहीं बन जायेंगे? लेकिन AI और ChatGPT ने लोगों को अच्छी कमाई वाली नौकरियां देना शुरु कर दिया है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि, इन टूल्स में वो क्षमता है कि आने वाले समय में ये और ज्यादा बड़े लेवल पर अच्छी नौकरियां प्रदान कर सकते हैं.
गूगल और माइक्रोसॉफ्ट हैं सबसे आगे
गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे बड़े ब्रैंड्स, AI की इस दौड़ में बाकी कंपनियों से काफी आगे हैं. Anthropic, गूगल की मदद से चलने वाला एक स्टार्टअप है और हाल ही में इस स्टार्टअप ने ‘प्रोम्प्ट इंजिनियर (Prompt Engineer) और लाइब्रेरियन’ की पोस्ट के लिए 3,35,000 डॉलर्स की सालाना सैलरी का ऐड जारी किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, AI चैटबॉट Claude के पीछे स्टार्टअप, US Anthropic का ही हाथ है. प्रोम्प्ट इंजिनियरों की जरूरत सिर्फ हाई-टेक कंपनियों को ही नहीं है. कैलिफोर्निया आधारित डॉक्यूमेंट रिव्यु करने वाली एजेंसी Klarity को भी प्रोम्प्ट इंजिनियर की जरूरत है और इस पोजीशन के लिए कंपनी 2,30,000 डॉलर्स की सालाना तनख्वाह दे रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि, जैसे-जैसे गूगल और OpenAI अपने उपकरणों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएंगी प्रोम्प्ट इंजिनियर जैसे पदों की मांग भी बढ़ती जायेगी.
कौन होते हैं प्रोम्प्ट इंजिनियर?
AI के क्षेत्र में प्रोम्प्ट इंजीनियरिंग की पोजीशन काफी नयी है. आम भाषा में कहें तो प्रोम्प्ट इंजीनियर्स वो एक्सपर्ट्स होते हैं जो AI चैटबॉट्स के साथ चैट यानी बात करते हैं और काम करने के तेज और ज्यादा बेहतर तरीकों को ढूंढ़ते हैं. इसके साथ ही प्रोम्प्ट इंजीनियर्स को AI में मौजूद दिक्कतों और उसकी क्षमता को पहचानना होता है ताकि डेवेलपर्स उन पर काम कर सकें. ये प्रोम्प्ट इंजीनियर्स AI के साथ कुछ चुने हुए शब्दों या शर्तों के माध्यम से काम करते हैं और फिर उन शर्तों या शब्दों के प्रति AI के जवाब की जांच करते हैं.
कैसे बन सकते हैं प्रोम्प्ट इंजिनियर?
फिलहाल प्रोम्प्ट इंजिनियर बनने के लिए कोई तय डिग्री या सर्टिफिकेशन मौजूद नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्टों की मानें तो ज्यादातर अच्छी कमाई वाली नौकरियां मशीन लर्निंग में Phd, एथिक्स में Phd, या AI कंपनियों के फाउंडर्स को ही दी जाती हैं. कंपनियों का मानना है कि इस क्षेत्र में सक्सेसफुल होने के लिए ये स्किल्स बहुत ज्यादा जरूरी हैं. साथ ही, क्योंकि सारा काम मुख्य रूप से सही शब्दों के इस्तेमाल का है इसलिए लिखना और अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स होना भी बहुत जरूरी होता है. इसके साथ ही AI मॉडल्स की मुश्किलें, उनकी सीमाएं, सामान्य ज्ञान, लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसी स्किल्स का होना भी बहुत जरूरी होता है और AI से मनचाहे जवाब निकलवाने में थोड़ी बहुत कोडिंग की जरूरत भी चाहिए होती है.
यह भी पढ़ें: Stock Market: शेयर बाजार में आज छुट्टी, इस वजह से नहीं होगी ट्रेडिंग
टैग्स