होम / टेक / Google को CCI से मिल सकती है एक और बुरी खबर, क्या अपनी इस पॉलिसी को बदलेगी कंपनी?

Google को CCI से मिल सकती है एक और बुरी खबर, क्या अपनी इस पॉलिसी को बदलेगी कंपनी?

सर्च इंजन कंपनी गूगल को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से जल्द ही एक और बुरी खबर मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः सर्च इंजन कंपनी गूगल को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से जल्द ही एक और बुरी खबर मिल सकती है. दो मामलों में सीसीआई द्वारा 2 हजार करोड़ रुपये का फाइन लगाने के बाद कंपनी पर जल्द ही एक और मामले में बड़ा फाइन लगाया जा सकता है. सीसीआई के महानिदेशक कार्यालय ने स्मार्ट टीवी बाजार में Google द्वारा कथित बाजार प्रभुत्व के दुरुपयोग की जांच पूरी कर ली है. 

स्मार्ट टीवी में नहीं होगा एंड्रायड तो नहीं बिकेगा

सीसीआई ने अपनी जांच में पाया है कि गूगल ने स्मार्ट टीवी मार्केट में अपनी पोजिशन को बरकरार रखने के लिए ऐसे स्मार्ट टीवी के उत्पादन, वितरण और बिक्री पर रोक लगाने का काम किया था, जिसमें उसका एंड्रॉयड सिस्टम नहीं पड़ा है. इसके ऑपरेटिंग सॉफ़्टवेयर (OS) का उपयोग करने के लिए, स्मार्ट टीवी बनाने वाली कंपनियों को Google के साथ लाइसेंसिंग अनुबंध करने की आवश्यकता होती है. 

पिछले साल जून में मिली थी शिकायत

सीसीआई को इस बात की शिकायत पिछले साल जून में मिली थी, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए थे. इसके बाद जांच में इस तरह की रिपोर्ट सामने आई है कि एकाधिकार जमाने के लिए गूगल ने ऐसा किया जो कि नियमों का उल्लंघन है. सीसीआई जल्द ही रिपोर्ट लेगा और Google को आरोपों का जवाब देने की अनुमति दी जाएगी. 

गूगल की वजह से आई स्मार्ट टीवी की बिक्री में तेजी

Google के एक प्रवक्ता ने कहा, "भारत में उभरता हुआ स्मार्ट टीवी क्षेत्र Google के मुफ्त लाइसेंसिंग मॉडल के कारण फल-फूल रहा है, और एंड्रॉइड टीवी कई अच्छी तरह से स्थापित टीवी ओएस जैसे फायरओएस, टिजेन और वेबओएस के साथ प्रतिस्पर्धा करता है. हमें विश्वास है कि हमारी स्मार्ट टीवी लाइसेंसिंग प्रथाएं सभी लागू प्रतिस्पर्धा कानूनों के अनुपालन में हैं."

जो नहीं करते एंड्रॉयड का इस्तेमाल उनको प्ले स्टोर की अनुमति नहीं

शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि Google Play Store सेवाएं उन कंपनियों द्वारा निर्मित टीवी के लिए उपलब्ध नहीं हैं जिन्होंने Google के साथ कोई समझौता नहीं किया है. लेकिन यह फीचर उन कंपनियों के टीवी में पहले से इंस्टॉल आता है, जिनका गूगल के साथ एग्रीमेंट है.

VIDEO: इस बैंक ने पेश की स्पेशल FD स्कीम,अब मिलेगा ज्यादा ब्याज;जानें नियम-शर्तें

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

2 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

3 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago