होम / टेक / BSNL के डेटा में लगी सेंध, संकट में लाखों ग्राहक और BSNL की निजी जानकारी

BSNL के डेटा में लगी सेंध, संकट में लाखों ग्राहक और BSNL की निजी जानकारी

BSNL के डेटा में kiberphant0m नाम के हैकर ने सेंध लगाई है. इतना ही नहीं हैकर ने चुराए गए डेटा को बेचने के लिए डार्क वेब (Dark Web) पर भी डाल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के डेटा में हैकर्स ने सेंध लगा दी है. इससे लाखों ग्राहकों की जानकारियां खतरे में आ गई है. साथ ही सभी ग्राहकों के ऊपर फ्रॉड से लेकर सिम क्लोनिंग जैसे खतरे मंडरा रहे हैं. चलिए जानते हैं इस हैकिंग से आपको क्या खतरा है और इससे कैसे बचा दा सकता है?

संवेदनशील डेटा हुआ चोरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैकर को बीएसएनएल से बड़ी मात्रा में संवेदनशील डेटा हाथ लगे हैं, जिसमें इंटरनेशनल मोबाइल सब्सक्राइबर आइडेंटिटी (IMSI) नंबर, सिम कार्ड इंफॉर्मेशन, होम लोकेशन रजिस्टर (एचएलआर) डिटेल, डीपी कार्ड डेटा, बीएसएनएल के सोलारिस सर्वर के स्नैपशॉट आदि शामिल हैं. चोरी हुए डेटा का साइज 278 जीबी से ज्यादा है. kiberphant0m ने इस हैकिंग की जिम्मेदारी ली है और उसे साबित करने के लिए उसने डेटा का सैंपल भी मुहैया कराया है.

ग्राहकों और बीएसएनए पर मंडरा रहा ये खतरा
चोरी हुए आईएमएसआई और सिम डिटेल, सिम कार्ड के ऑपरेशन से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों में है, जिनके बाहर आने से सिम के क्लोन और बैंकिंग फ्राॉड होने का खतरा रहता है. एचएलआर डिटेल नेटवर्क ऑपरेशन और यूजर ऑथेंटिकेशन के लिए जरूरी होते हैं. वहीं, 8 जीबी का डीपी कार्ड डेटा और 130 जीबी का डीपी सिक्योरिटी डेटा खुद बीएसएनएल के सिक्योरिटी इंफ्रा के लिए अहम है. इसके अलावा सोलारिस सर्वर के स्नैपशॉट के बाहर आने से ऑपरेशनल सीक्रेट के खुलासे का डर है.

हैकर ने लगाई डेटा की ये कीमत
हैकर ने बीएसएनएल के सर्वर से चुराए गए डेटा को डार्क वेब (Dark Web) पर बेचने के लिए डाला है. उसने चुराए डेटा की कीमत 5 हजार डॉलर यानी 4 लाख 17 हजार रुपये रखी है. हैकर का कहना है कि यह कीमत स्पेशल डील के तहत है. एनालिस्ट आशंका जता रहे हैं कि हैकर के हाथ वाकई में महत्वपूर्ण डेटा लगा है, इसलिए उसने डेटा की इतनी अधिक कीमत लगाई है. 

इसे भी पढ़ें-हर महीने 1 हजार के निवेश पर इतने साल में तैयार होगा 8 लाख से ज्यादा का फंड, जानिए कैसे?

खुद को ऐसे रखें सेफ
डेटा ब्रीच होने के बाद भी यूजर खुद को सेफ रख सकते हैं. इसके लिए सबसे जरूरी है कि फोन और बैंक अकाउंट पर लगातार नजर रखा जाए, ताकि किसी भी गलत ऐक्टिविटी को तुरंत पकड़ा जा सके। इसके अलावा यूजर्स को सभी अकाउंट्स के लिए 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऐक्टिवेट करना चाहिए. आपको बता दें कि इस साइबर अटैक से केवल यूजर ही नहीं, कंपनी और नैशनल सिक्योरिटी पर भी असर पड़ सकता है. उम्मीद की जा ही है कि बीएसएनएल इससे निपटने के लिए जल्द कोई ठोस उपाय करेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

5 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago