होम / टेक / चीन को तगड़ा झटका! Apple का एक और सप्लायर भारत शिफ्ट! बनाएगा IPhone 14

चीन को तगड़ा झटका! Apple का एक और सप्लायर भारत शिफ्ट! बनाएगा iPhone 14

दुनिया भर में जितने भी iPhone बनते हैं उसमें से ज्यादातर का निर्माण चीन में ही होता है, लेकिन धीरे धीरे चीन की बादशाहत में सेंध लगती दिख रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: दुनिया 'चाइना प्लस वन' की तलाश में है, और भारत एक उभरता हुआ विकल्प बन रहा है, भारत में Apple के दो मैन्यूफैक्चरर्स पहले से काम कर रहे हैं, अब इस लिस्ट में तीसरा नाम भी जुड़ गया है. Apple के ताइवान के कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर्स Pegatron Corp ने iPhone 14 की असेंबिलिंग भारत में शुरू कर दी है. Bloomberg News के हवाले से खबर है कि Pegatron Corp दूसरा Apple सप्लायर है जो भारत में iPhone 14 का प्रोडक्शन करेगा. 

चीन में कोविड लॉकडाउन 
Apple के मोबाइल फोन की मैन्यूफैक्चरिंग चीन में होती है. इसका एक और सप्लायर Foxconn भी है, जिसका प्लांट चीन के जेंगजोऊ (Zhengzhou) में है. ये दुनिया की सबसे बड़ी Apple मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी है. लेकिन चीन में कोविड की वजह से सख्त प्रतिबंध लागू है, जिसकी वजह से ये प्लांट बंद पड़ा है. 
मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि कि लॉकडाउन के चलते Apple को iPhone 14 की सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. Apple को ये भी अहसास हुआ है कि उसकी चीन पर निर्भरता हद से ज्यादा है. इसलिये चीन के अलावा भारत में वो विस्तार को और बढ़ाना चाहते है, वो अपने दूसरे कई प्लांट भारत में शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं. इसी योजना के तहत लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही Foxconn ने सितंबर में भारत में iPhone 14 को बनाना शुरू किया था. हालांकि चीन में अब भी Apple के सबसे ज्यादा प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं. 

चीन का विकल्प बन रहा है भारत
ये सब ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका और चीन के बीच छिड़ी ट्रेड वॉर और सख्त कोविड पॉलिसी की वजह से भी Apple एक वैकल्पिक प्रोडक्शन हब चाहता है और दूसरी ओर भारत भी खुद को दुनिया के सामने मैन्यूफैक्चरिंग हब के तौर पर पेश कर रहा है. वो कंपनियों को PLI स्कीम के तहत आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है, जिससे चीन के विकल्प के रूप में दुनिया भारत को देखे.   

भारत में विस्तार मोड में Apple
इंडस्ट्री से जुड़े जानकार बताते हैं कि भारत में Apple के कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर्स Foxconn, Wistron and Pegatron - एक विस्तार के फेज में हैं. 
आने वाले चाइनीज नववर्ष में जोरदार घरेलू मांग को देखते हुए वो चीन में मंदी की वजह से iPhone मैन्यूफैक्चरिंग पर पड़ने वाले असर को दूर करने के लिए ज्यादा असेंबली लाइन को जोड़ रहे हैं. Foxconn और Pegatron की तमिलनाडु में प्लांट्स हैं, जबकि Wistron बैंगलुरू में iPhones की मैन्यूफैक्चरिंग करता है.  Apple भारत में अभी iPhone SE, iPhone 12, iPhone 13 और iPhone 14 (बेसिक) का निर्माण करता है. जबकि सभी प्रो- मॉडल्स बाहर से इंपोर्ट किए जाते हैं. 

Wistron नवंबर के अंत तक कोलार में एक और मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट खोलने वाला है, जहां से जनवरी से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है. अभी Wistron के पास कोलार इंडस्ट्रियल एरिया में iPhone 14 के उत्पादन के लिए 4 असेंबली लाइन हैं. बैंगलुरू के पीनया में प्लांट अब बंद हो चुका है, जबकि तीसरे प्लांट में Apple प्रोडक्ट्स के रिपेयर का काम होता है. Foxconn भी भारत में चेन्नई के करीब उसकी किसी एक फैक्ट्री में विस्तार कर रहा है,  Pegatron पहली बार भारत में सितंबर से iPhones का निर्माण शुरू करेगा. 

चीन की बादशाहत को चुनौती
दुनिया भर में जितने भी iPhone बनते हैं उसमें से ज्यादातर चीन में ही बनते हैं, लेकिन धीरे धीरे चीन की बादशाहत में सेंध लगती दिख रही है. चीन का ग्लोबल  iPhone प्रोडक्शन साल 2021 में 95.8% था, जो कि अब अनुमान है कि 91.2-93.5% आ जाएगा. एक रिसर्च के मुताबिक इस साल के अंत तक भारत का ग्लोबल शिपमेंट में योगदान 5-7% तक बढ़ने का अनुमान है, जबकि लोकल डिमांड का 85% तक बढ़ने का अनुमान है, जो कि पिछले साल से 3 परसेंट ज्यादा है. IDC इंडिया के अनुसार, 2023 में Apple के भारत शिपमेंट के 2022 में अनुमानित 60 लाख यूनिट्स को पार करने की उम्मीद है, जो कि डिस्काउंट और कैश बैक ऑफ़र के चलते प्रीमियम स्मार्टफोन की बढ़ती मांग के कारण है. 2021 में Apple का शिपमेंट 48 लाख था.

 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago