होम / टेक / Apple ने घटाया IPhone का प्रोडक्शन, आखिर क्यों लेना पड़ा ये फैसला

Apple ने घटाया iPhone का प्रोडक्शन, आखिर क्यों लेना पड़ा ये फैसला

Apple के सप्लायर्स इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि सिर्फ प्रीमियम iPhones का ही उत्पादन किया जाए, क्योंकि उनकी डिमांड ज्यादा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Apple ने iPhone 14 का उत्पादन बढ़ाने की योजना से अपने कदम वापस खींच लिए हैं. Bloomberg में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक  Apple को जितनी डिमांड की उम्मीद थी, उतनी मिली नहीं, इसलिए उत्पादन को घटाने का फैसला किया है. 

iPhone के उत्पादन में कटौती
Apple ने इसी महीने iPhone 14 समेत कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया था. कंपनी को उम्मीद थी  iPhone 14 की डिमांड में तेजी देखने को मिलेगी, लेकिन अब खबर ये आ रही है कि कंपनी ने अपनी सप्लायर्स से कहा है कि वो iPhone 14 वेरिएंट्स की सप्लाई में 60 लाख की कटौती कर दें. इस कटौती के बाद प्रोडक्शन का आंकड़ो 9 करोड़ हो जाएगा, जो कि करीब करीब पिछले साल भी था. 

iPhone 14 को नहीं मिल रहे ग्राहक!
रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि Apple के सप्लायर्स इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि सिर्फ प्रीमियम iPhones का ही उत्पादन किया जाए, क्योंकि उनकी डिमांड ज्यादा है और एंट्री लेवल iPhone 14 की कम. बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी खबरें आईं थी कि iPhone 14 की प्रोडक्शन लाइन को रोक दिया गया है, क्योंकि Apple की उम्मीदों के उलट इस बार Apple 14 के एंट्री लेवल वेरिएंट्स से ज्यादा Apple 14 Pro, Apple 14 Pro Max की डिमांड ज्यादा है. ये डिमांड इतनी ज्यादा बताई जा रही है कि लोगों को कई हफ्तों का इंतजार करना पड़ रहा है.

रूस-यूक्रेन जंग का असर
इस साल की शुरुआत में Apple के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर लूका माएस्री ने चेतावनी दी थी कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग की वजह से रूस में कंपनी की बिक्री पर असर पड़ा है, तीसरी तिमाही में बिक्री पर इसका और गहरा असर दिखेगा. उन्होंने एक एनालिस्ट कॉल में बताया कि सप्लाई चेन संकट से तीसरी तिमाही में बिक्री में 400-800 करोड़ डॉलर का फर्क पड़ेगा, जो कि दूसरी तिमाही से कहीं ज्यादा होगा. 

चिप संकट से भी घटेगी बिक्री 
Apple के लिए चिप संकट भी एक बड़ा संकट बन चुका है. चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर टिम कुक ने कहा कि कोरोना के लॉकडाउन के बाद चीन में सभी फैक्ट्रियां दोबारा खुल गई हैं, लेकिन कंपनी ये नहीं कह सकती है कि चिप संकट कब खत्म होगा, जिसकी वजह से करीब करीब सभी प्रोडक्ट्स पर असर पड़ रहा है. हालांकि Apple के प्रोडक्शन में कटौती कोई नई बात नहीं है, कंपनी ने ये पिछले साल भी किया था, जब उसने चिप की कमी के चलते 1 करोड़ यूनिट्स उत्पादन में कटौती की थी.

VIDEO: एक ऐसा रेस्टोरेंट, जहां ना कोई सुनता है और ना बोलता है, फिर ऐसे लेते हैं ऑर्डर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

3 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

4 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

2 hours ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

3 hours ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

7 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago