होम / टेक / फेस्टिव सीजन में टेलीकॉम कंपनी का दमदार ऑफर, लिमिटेड टाइम के लिए ही मिल रही छूट

फेस्टिव सीजन में टेलीकॉम कंपनी का दमदार ऑफर, लिमिटेड टाइम के लिए ही मिल रही छूट

फेस्टिव सीजन को लेकर भारत ऑफर भी लेकर आया है. एयर अपने Xsafe प्रोडक्ट्स पर लिमिटेड टाइम के लिए डिस्काउंट दे रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल अब होम सर्विलांस मार्केट में कदम रखने जा रही है. कंपनी ने Xsafe solution के जरिए इस सेक्टर में एंट्री का ऐलान कर दिया है. भारती एयरटेल 40 शहरों से इसकी शुरुआत करने जा रही है 

इन शहरों से होगी शुरुआत 
भारती एयरटेल की ये होम सर्विलांस सर्विस वाई-फाई से चलती है, इसमें एडवांस्ड कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है. इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ग्राहक जब इस सर्विलांस को अपने घरों में लगाएंगे तो वो घर से दूर रहते हुए भी घर पर नजर रख पाएंगे. इस सर्विस की शुरुआत मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बैंगलुरू, चेन्नई और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों से की गई है. 

360 डिग्री नजर 
एयरटेल में एडवांस कैमरों का इस्तेमाल किया गया है, मोशन डिटेक्शन को पकड़ लेते हैं, यानी घर में किसी भी हरकत को ये कैमरे आसानी से कैप्चर कर लेंगे. घर में लगाने के बाद ग्राहकों को Airtel Xsafe App इंस्टॉल करना होगा, जिसमें आप अपने घर का 360 डिग्री का व्यू देख सकते हैं. घर में होने वाली हर छोटी बड़ी हरकत ये कैमरे तुरंत डिटेक्ट कर लेते हैं. अगर कैमरा को मूवमेंट डिटेक्ट करता है तो ऐप यूजर को तुरंत ही रियल टाइम अलर्ट भेजता है. ये सारे फुटेज एयरटेल के क्लाउंड स्टोरेज में सेव होंगे. ग्राहक कभी भी इन फुटेज को ऐप के जरिए निकालकर देख सकता है. 

क्या है पैकेज 
फेस्टिव सीजन को लेकर भारत ऑफर भी लेकर आया है. एयर अपने Xsafe प्रोडक्ट्स पर लिमिटेड टाइम के लिए डिस्काउंट दे रहा है. इसका स्टिकी कैम 2499 रुपये जबकि 360 डिग्री वाला कैमरा 2999 में मिलेगा. जबकि एक्टिव डिफेंस कैमरा 4499 रुपये में दिया जा रहा है. अगर कोई ग्राहक होम सर्विलांस की सेवाएं लेना चाहता है तो उसे एक सालाना सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा जो कि 999 रुपये है, एक्सट्रा कैमरा के लिए अलग से 699 रुपये सालाना देना होगा. इसमें पहले महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री होगा. Sticky Cam और 360 के लिए 300 रुपये की इंस्टॉलेशन फीस है, जबकि एक्टिव डिफेंस यूजर्स के लिए ये फीस 600 रुपये होगी. आपको बता दें कि एयरटेल से पहले Tata Play का Secure+ सिक्योरिटी सर्विलांस सिस्टम पहले से मार्केट में मौजूद है. 

भारती एयरटेल के CEO, होम्स, वीर इंदर नाथ ने एक बयान में कहा, "ग्राहक अनुभव Xsafe के लिए सबसे महत्वपूर्ण होगा." उन्होंने कहा “अत्याधुनिक कैमरों के अलावा, प्रत्येक ग्राहक को हमारे विजिटिंग एयरटेल एक्सपर्ट्स में से एक से मुफ्त परामर्श मिलेगा. इसके अलावा, ग्राहकों के पास एक डेडिकेटेड AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) संचालित Airtel Xsafe App और विश्व स्तरीय Airtel installation और आफ्टर सेल्स सपोर्ट भी मिलेगा.” 

ग्राहकों के लिए कंपनी कंपनी मंथली पोस्टपेड/ब्रॉडबैंड बिलों के साथ Xsafe सब्सक्रिप्शन शुल्क को मिलाने के समाधान पर भी काम कर रही है जो ग्राहकों को जल्द ही उपलब्ध होने की उम्मीद है. हाल ही में किए गए एक काउंटरपॉइंट रिसर्च से पता चलता है कि भारत के स्मार्ट होम सिक्योरिटी कैमरा बाजार में वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में सालाना आधार पर 116 फीसदी और तिमाही दर तिमाही 7 परसेंट का इजाफा हुआ है.

VIDEO: Whatsapp पर कॉल और मैसेज करने पर क्या लगे चार्ज, सरकार ने मांगी आम जनता से राय


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago