होम / टेक / दूरदर्शन पर नजर आएंगे AI एंकर, 9 साल बाद दोबारा देखने को मिलेगा ये शो

दूरदर्शन पर नजर आएंगे AI एंकर, 9 साल बाद दोबारा देखने को मिलेगा ये शो

दूरदर्शन (Doordarshan) अपने किसान-केंद्रित चैनल डीडी किसान को दोबारा लॉन्च करने जा रहा है. वहीं, इस चैनल पर आपको AI एंकर समाचार पढ़ते हुए नजर आएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दूरदर्शन (Doordarshan) अपने किसान-केंद्रित चैनल डीडी किसान के लिए दो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समाचार एंकर के साथ पूरी तरह तैयार है. एआई कृष और एआई भूमि नाम के ये दो वर्चुअल एंकर 9 साल के बाद चैनल के रीलॉन्च पर नजर आएंगे. तो चलिए जानते हैं एआई एंकर आपको दूरदर्शन पर कब नजर आएंगे?  

इस दिन आएंगे एआई एंकर
दूरदर्शन पर रविवार यानी 26 मई 2024 को किसान-केंद्रित चैनल डीडी किसान के लिए दो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समाचार एंकर पेश होंगे. जानकारी के अनुसार एआई कृष और एआई भूमि नामक वर्चुअल एंकर 9 साल के बाद चैनल के रीलॉन्च पर दिखेंगे. इस चैनल पर एआई एंकर के जरिए देश के कृषि समुदाय के लिए एक नया रूप और अपडेट कंटेंट प्रदर्शित किया जाएगा. 

इसलिए खास हैं ये एआई एंकर
डीडी किसान चैनल पर ये एआई एंकर बिना ब्रेक के 24x7 समाचार पढ़ने में सक्षम हैं. ये एंकर देशभर के किसान समुदाय को कृषि अनुसंधान, मंडी की कीमतों, मौसम अलर्ट और सरकारी योजनाओं पर वास्तविक समय पर अपडेट प्रदान देंगे. इससे किसानों को काफी लाभ होगा, उन्हें उनके फायदे से जुड़ी हर चीज की जानकारी आसानी से मिल जाएगी. 

इसे भी पढ़ें-NIIT के चौथी तिमाही के रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी, कंपनी ने डिविडेंड का किया ऐलान

50 भारतीय भाषाओं में प्रसारित होगी जानकारी
ये एआई एंकर खासतौर पर 50 विभिन्न भारतीय और विदेशी भाषाओं में लोगों तक जानकारी पहुंचाएंगे. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक, ये एआई एंकर क्षेत्रीय भाषाओं में कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रसारित करेंगे.

2015 में पहली बार लॉन्च हुआ था डीडी किसान चैनल
2015 में लॉन्च हुआ डीडी किसान भारत का पहला ऐसा सरकारी टीवी चैनल था, जो पूरी तरह से किसानों को समर्पित था. इस चैनल का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों को संतुलित फसल खेती, पशुधन पालन और समग्र ग्राम विकास के बारे में शिक्षित करना था. अब 9 साल बाद एक बार फिर सरकार इन चैनल को लॉन्च करने जा रही है, लेकिन इस बार इसमें एआई एंकर नजर आएंगे, जिससे दर्शकों को एक नया अनुभव होगा.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

1 week ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago